Friday, September 20, 2024

Delhi, INDIA, News, PM Narendra Modi, Republic Day, Socio-Cultural

गणतंत्र दिवस पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थानी पगड़ी ने फिर खींचा ध्यान, बसंत पंचमी के त्योहार से रही प्रेरित

PM Modi wears multicolour Rajasthani turban symbolising India's diverse culture on Republic Day

PM Modi wears multicolour Rajasthani turban symbolising India's diverse culture on Republic Day  ( पर   (राजस्थान की बंधेज पगड़ी में नजर आए।गणतंत्र दिवस पर देश की विविधता को दर्शाते हुए पीएम परंपरागत राजस्थानी पगड़ी पहने नजर आए। पीएम की पगड़ी का रंग बसंत पंचमी से भी प्रेरित रहा। पीएम की इस बार की पगड़ी में पीला और केसरिया रंग नजर आया।

केसरिया रंग तिरंगे का प्रतीक होता है। वही पीला रंग बसंत पंचमी के मौके पर पहना जाता है। अब तक कई मौकों पर बंधेज वर्क की पगड़ी में नजर आए हैं, आज की उनकी पगड़ी भी बंधेज वर्क की ही है।भारत की विविधता को दिखाते हुए पीएम मोदी की पगड़ी पर राजस्थानी बंधेज वर्क किया हुआ है, जो बेहद ही खूबसूरत लग रही है।परेड खत्म होने के बाद मोदी सबसे पहले नए संसद भवन बनाने वाले मजदूरों से मिले।

पीएम मोदी (PM Modi )के ओवरऑल लुक की बात की जाए तो उन्होंने सफेद कुर्ते पजामे के साथ काले कलर का कोट पहना हुआ है।  इसके साथ सफेद रंग का स्कार्फ डाला है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल अपने गणतंत्र दिवस लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह हर साल अलग तरह की पगड़ी पहनते हैं।

वर्ष 2015 से पीएम नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर आकर्षक पोशाक में नजर आए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 के पहले परेड में पीएम राजस्थानी बंधनी पगड़ी में नजर आए थे। वर्ष 2016 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहली थी। वर्ष 2017 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीएम गुलाबी रंग की सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी में नजर आए थे। वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रधानमंत्री ने लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी।

वर्ष 2019 में पीएम ने लाल की पगड़ी पहनी थी जिसपर सुनहरी धारियां बनीं हुई थीं। वर्ष 2021 में पीएम जामनगर के राॅयल परिवार की ओर से गिफ्ट में मिली लाल पगड़ी पहनी थी। पिछली बार वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी (पहाड़ी टोपी) पहनी थी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी थी।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.