Friday, September 20, 2024

Crime, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर नमन मदान ने नोएडा में 20वीं मंजिल से छलांग लगा कर ली आत्महत्या , नीचे रेस्टोरेंट में बैठी महिला पर गिरा, घायल

Bengaluru Techie Naman Madan jumps off 20th floor in Noida, dies after falling on top of a woman dining in a restaurant

Bengaluru Techie Naman Madan jumps off 20th floor in Noida, dies after falling on top of a woman dining in a restaurant  के सेक्टर-168 की  गोल्डन पाम सोसायटी में 26 साल के युवक ने 20वीं मंजिल के फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नमन मदान (Naman Madan)बेंगलुरु में  (    ) था। वह एक लड़की के साथ चंडीगढ़ से आया था। उसने यह फ्लैट कुछ दिन के लिए किराए पर लिया था। जिस समय युवक ने आत्महत्या की उस समय लड़की भी कमरे में थी।

नोएडा ( Noida) पुलिस  के मुताबिक, लड़की और युवक दोनों गुरुवार को एक साथ फ्लैट में आए थे। लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने दो दिन तक शराब पी। शुक्रवार को फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कंफ्यूजन हुआ। इसके बाद वह गार्ड के पास जाने लगी। रात 9 बजे जैसे ही वह कमरे से निकल रही थी, नमन बालकनी से कूद गया। वह नीचे रेस्टोरेंट में खाना खा रही महिला पर गिरा। हादसे में महिला घायल हुई है। फिलहाल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नोएडा ( Noida) पुलिस ने बताया कि नमन (Naman Madan)सेक्टर-15 सोनीपत का रहने वाला था। वो वीवान कंपनी   )  में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। इस समय वह वर्क फ्रॉम होम में काम कर रहा था। वहीं, लड़की प्राइवेट कॉलेज में टीचर है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों क्लासमेट थे।

नमन और उसकी महिला मित्र दोनों सोनीपत में 12वीं तक पढ़े थे। इसके बाद युवती चंढ़ीगढ़ चली गई। वहां उसने ग्रेजुएशन किया। वहीं, नमन ने एमिटी से ग्रेजुएशन किया। 2 फरवरी को युवती दिल्ली आई। उसे विदेश जाना था। इसके लिए वह वीजा अप्लाई करने आई थी। दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने वहीं से सेक्टर-168 स्थित पॉम ओलंपियो सोसायटी में ऑनलाइन स्टूडियो अपार्टमेंट बुक किया।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने सुसाइड किया। पुलिस ने बताया कि लड़के के परिजन आ गए हैं, उनसे बातचीत की जा रही है। वहीं सोसाइटी के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जो भी तहरीर दी जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के दिन यानी 3 फरवरी को युवती की एक सहेली भी इन दोनों से मिलने अपार्टमेंट आई थी। कुछ देर के बाद वह भी वहां से चली गई। उस युवती को भी थाने में बुलाकर पूछताछ की गई।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels