Sunday, April 20, 2025

Accident, INDIA, Law, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में मैनपुरी की अपर जिला जज पूनम त्यागी की मौत,गाजियाबाद से लौट रही थीं

 (  ) की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( Additional District Judge)  (पाक्सो)  पूनम त्यागी ( Poonam Tyagi)की मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। फिरोजाबाद में    पर उनकी कार, आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके ड्राइवर की हालत गंभीर है। उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पूनम त्यागी ( Poonam Tyagi)का घर    ( ) में था। शनिवार-रविवार की छुट्‌टी पर वह घर गई थीं। मंगलवार सुबह गाजियाबाद से वापस मैनपुरी( Mainpuri ) लौट रहीं थीं। तभी सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ है। माना जा रहा है कि उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। सचिन मेरठ का रहने वाला है। घटना के समय एडीजे कार की पीछे वाली सीट पर बैठी हुई थीं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और ड्राइवर को सैफई पीजीआई ले गई। वहां महिला जज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को क्रेन से हाईवे से हटाया गया। हादसा शिकोहाबाद में नगला खंगर थाना क्षेत्र के पास हुआ है।एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का सैफई पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया है।जबकि चालक का उपचार चल रहा है।उसकी हालत भी गंभीर है।

गाजियाबाद की रहने वाली स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी ( Poonam Tyagi)का जन्म 4 जुलाई 1977 में हुआ था। इनके पिता का नाम वेद प्रकाश है। इन्होंने 1992 में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर 2011 में LLM की डिग्री हासिल की थी। 21 अक्टूबर 2019 में IIPA न्यू दिल्ली के इंस्टिट्यूट से मैनेजमेंट डिप्लोमेन्ट प्रोग्राम फॉर ज्यूडिशियल की ट्रेंनिग ली थी। इसके बाद इनकी तैनाती मैनपुरी ( Mainpuri ) में अपर जिला जज(FTC) पर 3 अगस्त 2019 में तैनाती हुई थी।

मैनपुरी में तैनात एक महिला एडीजे(पॉक्सो) की गाड़ी की फिरोजाबाद जनपद में एक ट्रक के साथ दुर्घटना हो गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। ड्राइवर का इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है: विनोद कुमार, एसपी, मैनपुरी pic.twitter.com/aacRtDymDY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2023

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels