Friday, September 20, 2024

Cricket, Madhya Pradesh, News, Religion

Madhya Pradesh :विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया,कोहली रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला पहने दिखे, अनुष्का साड़ी में नजर आईं

Anushka Sharma, Virat Kohli Visit Mahakaleshwar Temple In Ujjain

Anushka Sharma, Virat Kohli Visit Mahakaleshwar Temple In Ujjain ( ) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)शनिवार सुबह   के    (    पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती में  हिस्सा लिया। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।

महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट कोहली(Virat Kohli)और अनुष्का ने गर्भगृह के भी दर्शन किए। दोनों भक्ति में लीन दिखे और लोगों संग आरती में बैठे। इस दौरान आरती के बीच विराट को अनुष्का कुछ समझाती भी दिखीं। वीडियो के सामने आने पर देखा गया कि जैसे अनुष्का उन्हें भस्म आरती के बारे में बता रही हों।

विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे। अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।इससे पहले जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले, क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने ऋषिकेश (Rishikesh) की धार्मिक यात्रा की।

#WATCH | Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli offered prayers to Lord Shiva at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Madhya Pradesh today morning pic.twitter.com/FBq3KsrNU2

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels