Sunday, April 20, 2025

City Beats, Crime, News

Uttar Pradesh : आगरा में एमकॉम की पढ़ाई कर रही वंदना ने अपने जन्मदिन पर केक काटा और फिर कर ली आत्महत्या

Birthday girl commits suicide after cutting cake in Agra

 (  के  (Agra  ) शहर में एमकॉम की पढ़ाई कर रही वंदना ने अपने जन्मदिन (Birthday )पर परिवार के साथ केक काटा फिर कुछ देर बाद फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की रात उसने परिवार के साथ घर में ही केक काटा। इसके बाद सोने चली गई। आधी रात वह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

मामला आगरा (Agra  )शहर के    (   )  का है। यहां के निवासी नरेंद्र सिंह हस्तशिल्प का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 वर्षीय बेटी वंदना टेढ़ी बगिया स्थित कालेज से एमकॉम कर रही थी। शुक्रवार को बेटी का जन्मदिन (Birthday )था। उसने घर में ही केक काटा था। खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। वंदना का कमरा घर में प्रथम तल पर है। वह भी सोने गई थी।
आधी रात बाद वह उसके कमरे में देखने गए। बेटी जंगले से बंधे फंदे के सहारे लटकी मिली। फंदे से उतारकर उसे आगरा (Agra  ) केएसएन मेडिकल कालेज ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
नरेंद्र ने बताया कि उनके एक बेटा और दो बेटियां थीं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वंदना अपने दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन (Birthday )की पार्टी मनाना चाहती थी। मगर, परिवार के लोग घर में ही पार्टी करने के लिए बोल रहे थे। इस पर उससे मना कर दिया। इससे वो नाराज थी। आशंका है कि इस वजह से उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।
Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com