Friday, September 20, 2024

INDIA, News, Religion, Uttar Pradesh

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम का उदाहरण देकर उद्धव पर साधा निशाना,कहा- कुर्सी के लिए तोड़ दिया पिता का सपना 

Eknath Shinde, Devendra Fadnavis Seek Darshan Of Ram Lalla At Janmabhoomi Temple

 Eknath Shinde, Devendra Fadnavis Seek Darshan Of Ram Lalla At Janmabhoomi Temple   के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे( Eknath Shinde    ( )  दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर के निर्माण कार्यों को देखा और संतों से मुलाकात की।मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जहां रामभक्ति में भाव विभोर दिखे। वहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के महाराष्ट्र में बैठे   (  ) (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखे सियासी वार भी किए। कहा कि एक ओर श्रीराम हैं, जिन्होंने पिता के अनसुने वचन को पूरा करने के लिए राजपाट छोड़ वनगमन स्वीकार कर लिया था। दूसरी तरफ क्या हुुआ, यह बताने की जरूरत नहीं। दूसरे पुत्र ने कुर्सी के लिए पिता की मंशा, सम्मान और सपने को छोड़ दिया।बाला साहब ने जिन्हें भगाया था, कुछ लोग ने बाद में उन्हीं के साथ मिलकर सरकार बना ली।

एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde  ने पूछा कि पालघर में जब संत की हत्या हुई और नेवी के अधिकारी की पिटाई हुई तो वहां पर किसकी सरकार थी। कई लोग हम पर आरोप लगाते हैं। 2019 में लोगों के दिमाग में जो बात थी, लोगों की अपेक्षा थी कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की सरकार बने। लेकिन स्वार्थ और कुर्सी की लालच में यहां गलत कदम उठाया गया।

Eknath Shinde, Devendra Fadnavis Seek Darshan Of Ram Lalla At Janmabhoomi Temple 2हमने उसे 8-9 महीने पहले सुधार दिया। लोगों की अपेक्षा के अनुसार हमने सरकार बनाई। उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र के लोग अलग नहीं है। महाराष्ट्र भवन के लिए योगी आदित्यनाथ से विनती की है। वह हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब के नाम पर होगा।

शिंदे ने कहा, “राम मंदिर हमारी आस्था, श्रद्धा और अस्मिता से जुड़ी है। अयोध्या हमारे लिए आत्मीयता का विषय है। आज का दिन मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। हमारी यात्रा पूरी तरह धर्मिक है। कई लोगों को इससे एलर्जी और दर्द भी हुआ। हिंदुत्व एक जीवन प्रणाली है। हमारा धर्म किसी का अनादर करने वाला नहीं है। 2024 में एक बार फिर से शिवसेना जीत का परचम लहराएगी।”

शिंदे ने कहा, रैली में आज केसरिया, राममय माहौल था। 500 साल का संघर्ष और बाला साहेब का सपना था कि राम मंदिर बन जाए। हमने मंदिर निर्माण का काम देखा। अब छत बनने जा रहा है।  प्रधानमंत्री  मोदी की अगुवाई में यह काम हो रहा है।

राम कथा पार्क से शिंदे और डिप्टी सीएम  देवेंद्र फडणवीस ने रोड शो निकाला। दोनों सीधे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे। वहां रामलला के दर्शन किए। उनकी आरती उतारी। सभी का रामनाम और मंदिर का मॉडल देकर रामलला के मुख्य अर्चक सत्येंद्रदास और ट्रस्ट के सदस्यों ने स्वागत किया। मंदिर के दरवाजों के लिए सागौन की लकड़ी सौंपी।

 मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे ( Eknath Shinde  की यह पहली अयोध्या यात्रा है। इससे पहले वह जून 2022 में आए थे, तब वह महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में मंत्री थे। सुबह लखनऊ से रवाना होने से पहले शिंदे ने मीडिया से बात की। कहा, “मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां रामलला का दर्शन करेंगे। उनकी आरती करेंगे। प्रभु राम का आशीर्वाद हमारे साथ है, इसलिए धनुष बाण हमें मिला है।” दरअसल, उनका संकेत शिवसेना के सिंबल धनुष-बाण की तरफ था।

अमरावती में हनुमान मंदिर बन रहा है। इसके लिए 7 कलश में राम मंदिर की मिट्टी और सरयू जल को भरा गया। इसके पूजन के बाद अयोध्या से अमरावती के लिए इन कलश के रथ को  मुख्यमंत्री शिंदे ने रवाना किया।

#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde performs Maha Aarti at the banks of Sarayu River in Ayodhya. pic.twitter.com/w9u7CU204k

— ANI (@ANI) April 9, 2023

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.