Sunday, April 20, 2025

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :मेरठ में बच्चों के विवाद में मस्जिद से चलीं गोलियां, महिला सहित दो की मौत, गांव बना छावनी

Firing from mosque in Meerut, killing two including woman

Firing from mosque in Meerut, killing two including womanउत्तर प्रदेश के     में रविवार की रात दो पक्षों में गोली चल गई। यहां गोली लगने से एक महिला और युवक की मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को कंट्रोल किया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

घटना  मेरठ  ( Meerut  जिले  के  खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय की है। यहां रविवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने मस्जिद में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज (35) को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

इस पर दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज (45) को लगी। वह भी नहीं लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबाड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए।

इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बताया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक तरफ से मेहराज (35) व दूसरी ओर से अफरोज (45) पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मरने वाला मेहराज दूध का काम करता था। जबकि महिला अफरोज पत्नी इकबाल किराना दुकान चलाती थी। रविवार शाम जब मेहराज नमाज पढ़ने जा रहा था, तभी दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ और फायरिंग हुई। मेहराज पर गोलियां चलाई गई। मस्जिद की दीवार से सटाकर मेहराज को गोली मारी गई।

थाना खरखौदा क्षेत्रांतर्गत एक महिला व एक युवक की हत्या की घटना के सन्दर्भ में। #UPPolice pic.twitter.com/yfYRmBbyLY

— MEERUT POLICE (@meerutpolice) April 9, 2023

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels