Friday, September 20, 2024

Assam, INDIA, News, PM Narendra Modi, Socio-Cultural

Assam:असम में दो विश्व कीर्तिमान का साक्षी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- दिल और आत्मा का त्योहार रंगाली बिहू

PM Modi watches Bihu dance by record 11,000 plus dancers in Assam, says Rongali Bihu is a festival of heart and soul for Assamese

PM Modi watches Bihu dance by record 11,000 plus dancers in Assam, says Rongali Bihu is a festival of heart and soul for Assamese  (   के सरूसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू(Rongali Bihu कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे।असम ने शुक्रवार को असम के प्रसिद्ध बिहू फेस्टिवल पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

राज्य के मुख्यमंत्री    को सबसे बड़ा बिहू डांस आयोजित करने और इतनी बड़ी संख्या में ढोल ड्रम बजाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से प्रमाण पत्र मिले हैं। इस दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

बता दें कि 13 अप्रैल को गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में 11304 कलाकारों ने डांस किया था। इस दौरान 2548 कलाकार ढोल बजा रहे थे।अवसर पर लोकनृत्य बिहू ( Bihu और पारंपरिक संगीत ने गिनीज वुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह दृश्य टीवी पर देखने वाला हो या यहां कार्यक्रम में मौजूद हो, जीवन में कभी भूल नहीं सकता है। यह अद्भुत है, अभूतपूर्व है, ये असम है।

PM Modi watches Bihu dance by record 11,000 plus dancers in Assamप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बिहू ( Bihu पर्व सिर्फ संस्कृति का उत्सव मात्र नहीं है। यह पर्व सबको जोड़ने और साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। रंगाली बिहू और बोहाग बिहू की यही साक्षात भावना है। असम वासियों के लिए दिल और आत्मा का त्योहार है रंगाली बिहू। यह हर प्रकार की खाई को पाटता है, हर भेद को मिटाता है। वे गुवाहाटी में सरुसजाई मैदान में असमिया बिहू नृत्य के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मौके पर बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह मानव और प्रकृति के बीच तालमेल का उत्तम प्रतीक है। इसलिए बिहू ( Bihu को शाब्दिक अर्थ से कोई नहीं समझ सकता। इसे समझने के लिए भानवाओं और एहसासों की आवश्यकता होती है। यही भाव बहनों-बेटियों के बालों में सजे कोपौ फूल से होता है, मेखेला चादस से होता है। यही एहसास विशेष व्यंजन से होता है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की विशेषता ही यही है कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं, हजारों वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आई है।

उन्होंने कहा, यह समारोह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिंब है। यह उत्सव ‘सबका प्रयास’ के साथ एक विकसित भारत के हमारे संकल्प को पूरा करने के लिए एक प्रेरणा है। इसी भावना के साथ पूर्वोत्तर और असम के विकास के लिए आज कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।
বিহুৰ এই বিশেষ দিনটোত অসমৰ জনসাধাৰণৰ মাজত উপস্থিত থাকিবলৈ পাই অত্যন্ত সুখী অনুভৱ কৰিছো ৷ বিহু কাৰ্যসূচীৰ কেইটামান দৃশ্য। pic.twitter.com/TcPfmB0Jy5

— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2023

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.