Friday, September 20, 2024

News, Politics, Rajasthan

Rajasthan: भरतपुर में अमित शाह बोले-“सचिन पायलट का नंबर नहीं आएगा, कांग्रेस के खजाने में गहलोत का कंट्रीब्यूशन ज्यादा

Sachin Pilot’s number will never come as Gehlot contributes more to treasure of Congress Amit Shah in Bharatpur

 (  )के  ( ) जिले में शनिवार को भरतपुर संभाग के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए   ( ) ने कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा, कहा- ‘पायलट का नंबर कभी नहीं आएगा। भले ही वे जमीनी स्तर पर बहुत सक्रिय हैं, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत की भागीदारी बड़ी है।’

राजस्थान में अंदरूनी कलह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी हमेशा सचिन पायलट के ऊपर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तरजीह देगी क्योंकि राज्य से “भ्रष्टाचार” के पैसे से कांग्रेस की तिजोरी भरने में उनका योगदान अधिक है।

गहलोत और पायलट दोनों सत्ता के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं। गहलोत जी कह रहे हैं कि मैं उतरना नहीं चाहता और पायलट जी कह रहे हैं कि मैं बनना चाहता हूं। ये बेवजह झगड़ा कर रहे हैं, क्योंकि सरकार तो भाजपा की बननी है।

इस सरकार ने राजस्थान को लूटने का काम किया है। गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार में से एक है। गहलोत जी कान खोलकर सुन लें। 2024 के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से राजस्थान में लोकसभा की सीटें जीतेगी और प्रचंड बहुमत के साथ 25 की 25 सीटें जीतेगी।

अमित शाह  ( Amit Shah) यहां भरतपुर (Bharatpur )में एमएसजे  कॉलेज ग्राउंड में बूथ विजय संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।इस सम्मेलन में भरतपुर संभाग के 25000 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।  राजस्थान में 7 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी पार्टियां सक्रिय होने लगी हैं।शाह ने राजस्थान के सभी लोक देवताओं और महाराजा सूरजमल को याद करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।

Amit Shah in Bharatpur इस सरकार ने को लूटने का काम किया है। गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार में से एक है। गहलोत जी कान खोलकर सुन लें। 2024 के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से राजस्थान में लोकसभा की सीटें जीतेगी और प्रचंड बहुमत के साथ 25 की 25 सीटें जीतेगी।

अमित शाह ने कहा कि गहलोत जी आप बम ब्लास्ट के मृतकों पर राजनीति कर रहे हो, आप क्या समझते हैं कि जनता कुछ समझ नहीं रही है, देख नहीं रही है। आपकी ये सरकार जनता के मन से उसी दिन उतर गई थी जब आपने रामनवमी के जुलूस पर रोक लगा दी थीउन्होंने गहलोत की सरकार को 3डी सरकार बताया। बोले- यह तीन डी पर चल रही है। शाह ने थ्री डी को राजस्थान में दंगे, महिलाओं से दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार से जोड़ा।

गृहमंत्री अमित शाह  ( Amit Shah)ने कहा कि राजस्थान में दो दर्जन से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं और गहलोत साहब अभी भी सत्ता चाहते हैं… क्यों गहलोत जी, सेंचुरी लगाना चाहते हैं क्या? राजस्थान की जनता अब आपको नहीं चाहती है। ये सरकार तुष्टिकरण में टॉप मार्क्स लेने वाली सरकार है।

अमित शाह ( Amit Shah)ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से पूछा- अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है या नहीं बनाना है? तो आवाज ‘ हां ‘ में आई। शाह ने कहा अगर, मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो 2024 से पहले एक ट्रेलर आ रहा है 2023 के विधानसभा चुनाव का। गहलोत को ये ट्रेलर दिखा दो, अपने आप 2024 में 25 में से 25 सीटें आ जाएंगी।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा- हमारे यहां जमीन का जलस्तर गिरता जा रहा है। पिछली सरकार ने 13 जिले का प्लान बनाया था। ईस्टर्न कैनाल में कोटा से लेकर अलवर तक को शामिल किया गया। इसका संकल्प हमने लिया था।

वसुंधरा ने कहा- अफसोस है कि गहलोत जी ने इसके लिए कोई काम किया ही नहीं है। गहलोत कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों की सरकारों को हाथ में लेने की कोशिश करती हैं। जबकि इनकी खुद की सरकार इन्होंने 2008 और 2018 में भी जोड़तोड़ की बनाई थी।

बतादें कि भरतपुर (Bharatpur )संभाग पर भाजपा की पकड़ कमजोर हैं, यहां भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। भरतपुर संभाग में 4 जिले और 19 विधानसभा सीटें हैं। 2018 के विधनसभा चुनाव में भरतपुर संभाग के 4 में से 3 जिलों में भरतपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

धौलपुर में 1 सीट से शोभारानी कुशवाह बीजेपी के टिकट पर जीत कर विधायक बनी थीं, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों और क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं, भरतपुर संभाग में कांग्रेस के 16 विधायक हैं और भरतपुर से आरएलडी के एक विधायक सुभाष गर्ग हैं, जो गहलोत सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में अमित शाह का यहां आना साफ संकेत है कि भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रही है, जिससे चुनाव में यहां अधिक से अधिक सीटें जीतें जा सकें।

बूथों के सशक्तिकरण के कारण ही आज भाजपा का संगठन जमीन पर इतना मजबूत है। भरतपुर (राजस्थान) में @BJP4Rajasthan द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहा हूँ। https://t.co/OAl7PZtWTS

— Amit Shah (@AmitShah) April 15, 2023

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.