Friday, September 20, 2024

Crime, Fashion, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :मुरादाबाद में मुंबई से घर लौटी फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने फंदे पर लटक कर ली आत्महत्या

Fashion designer Muskan Narang committed suicide by hanging in Moradabad

Fashion designer Muskan Narang committed suicide by hanging in Moradabad (  के   ( ) जिले में मुंबई घर लौटी फैशन डिजाइनर मुस्कान (Fashion designer Muskan Narang ) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइंस की नवीन नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उसका शव बेडरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान डिप्रेशन में थी लेकिन उसने कभी इसका कारण नहीं बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

मुरादाबाद (Moradabad ) के  नवीन नगर कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान  (25)मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर  (Fashion designer  )थी। होली पर मुस्कान घर आई थी। इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई। गुरुवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने कमरों में सो गए।
शुक्रवार सुबह आठ बजे तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलासा। मां और छोटी बहनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन मुस्कान ने कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव दुपट्टे के जरिए फंदे से लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
मुरादाबाद (Moradabad )पुलिस मौके पर पहुंची और धक्का देकर दरवाजा खोल लिया। इसके बाद उसका शव नीचे उतरा गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि  फैशन डिजाइनर (Fashion designer  )मुस्कान लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थी। पूछताछ करने पर भी परिवार के किसी सदस्य को उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस  ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels