उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)जालौन (Jalaun) जिले में मंगलवार देर रात में ड्यूटी पर तैनात यूपी पुलिस (UP police ) एक सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सिपाही भेदजत सिंह उरई कोतवाली की हाईवे स्थित पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी रात के करीब डेढ़ बजे एक बाइक संदिग्ध दिखाई दी। जिस पर सिपाही ने टॉर्च मार दी।
इतने में ही बदमाशों ने सिपाही पर गोली चला दी। इसे देखकर सिपाही ने बदमाशों का बाइक से पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सिपाही को मौत के घाट उतार दिया। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम ढाबे के पास की है। सूचना मिलते ही SP डॉक्टर ईरज राजा फोर्स और फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV खंगाल रही है।
यूपी पुलिस (UP police ) के मृतक सिपाही भेदजीत सिंह मथुरा ( Mathura) के चौरम्बार गांव का रहने वाले थे। जो भारतीय सेना का जवान था। 2019 में रिटायर होने के बाद उसने यूपी पुलिस सेवा में आवेदन किया था। इसके बाद उसकी 2021 में यूपी पुलिस में नौकरी लग गई थी। सिपाही की पहली पोस्टिंग उरई कोतवाली में हुई थी। मृतक सिपाही की पत्नी और उसके बच्चे चंडीगढ़ में रह रहते हैं, जबकि माता-पिता अपने गांव में रहते हैं। पुलिस ने घटना के बारे में परिवार को वालों को जानकारी दे दी गई है।
घटना के बाद पुलिस महकमे ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। जिससे बदमाशों के बारे में पता लगाया जा सके। जालौन की SOG और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। वहीं झांसी ,जालौन,कानपुर देहात में हत्यारोपी बदमाशों की तलाश में बड़ा अभियान चलाने का एडीजी कानपुर जोन ने आदेश दिया।
मामले में एसपी डॉ ईरज राजा ने बताया कि उरई कोतवाली के हाईवे चौकी पर तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही भेदजीत की गोली मारकर हत्या की गई। सिपाही ने दो लड़कों का पीछा किया, उसी दौरान गोली चली। गोली सिपाही के सिर में लगी है। घटना में सिपाही भेदजीत सिंह की मौत हुई है। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
थाना कोतवाली उरई की हाईवे चौकी पर तैनात आरक्षी को ड्यूटी के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने पर मृत्यु हो जाने के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाईट । pic.twitter.com/a26iE3ZYKA