Friday, September 20, 2024

Elections, Uttar Pradesh

यूपी के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा का क्लीन स्वीप,योगी बोले- राज्य में अब ट्रिपल इंजन की सरकार

BJP sweeps municipal polls in Uttar Pradesh, wins all 17 mayoral seats,CM Yogi Adityanath thanks people for forming 'triple-engine' govt in state

 (   के 17 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर भाजपा(BJP   ने क्लीन स्वीप किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी ने रिजल्ट आने के बाद हंगामा किया। इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर रि-काउंटिंग कराने की मांग की।

बीजेपी (BJP  ने मेयर पद के 17 उम्मीदवारों में से 14 नए थे।कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में निवर्तमान मेयरों पर पार्टी ने दांव लगाया था। भाजपा के चार प्रत्याशी दूसरी बार मेयर चुने गए।भाजपा की अर्चना वर्मा शाहजहांपुर की पहली मेयर चुनी गई हैं।. यहां नगर निगम बनने के बाद इस साल पहली बार चुनाव हुआ था।

बीजेपी (BJP  ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में ज़बर्दस्त प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने जहां यूपी नगर निगम की सभी 17 सीटें जीतीं तो वहीं नगर पंचायत और नगर पालिका में बीजेपी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।यूपी निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ 50 रैलियां की थीं।योगी ने अपनी रैलियों में कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाया था।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को   ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। प्रदेश बीजेपी (BJP  मुख्यालय पर शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने इसे विराट विजय बताते हुए डबल इंजन सरकार के सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला जनादेश बताया। सीएम योगी ने टीम यूपी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार और संगठन के समन्वय, प्रधानमंत्री के सुयोग्य और यशस्वी नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने अबतक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है।

कानपुर नगर निगम में भाजपा की मेयर कैंडिडेट प्रमिला पांडेय दूसरी बार मेयर बनी हैं। उन्होंने करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। लखनऊ में भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने सपा की वंदना मिश्रा को बड़े अंतर से हराया है।

गाजियाबाद से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 2.87 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। प्रयागराज में भाजपा के उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी 1 लाख 29 हजार 394 मतों से सपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को मात दी है। अजय कुमार को 1 लाख 62 हजार 42 मत मिले। यहां कुल 494344 वोट पड़े थे।

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है। बताया गया कि हरिकांत ने 107406 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी अनस रहे, जबकि तीसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार सीमा प्रधान रहीं।

गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।हार के बाद काजल निषाद ने हंगामा किया। मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठी। इसके बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से बातचीत की।

  में भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर जीत गईं हैं। बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि को हराया है।मुरादाबाद से बीजेपी के विनोद अग्रवाल जीत गए हैं। उन्हें 1,21,415 वोट मिले हैं। 3589 वोटों से कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को हराया है।लखनऊ में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल जीत गईं हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को हराया है।प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी 1 लाख 29 हजार 394 मतों से सपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को हराया है। अजय कुमार को 1 लाख 62 हजार 42 मत मिले। यहां कुल 494344 वोट पड़े थे।गाजियाबाद से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल 2 लाख 87 हजार वोटों से जीत गई हैं।अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंघल की जीत। सिंघल को 60902 वोट मिले हैं। (  ) में भाजपा प्रत्याशी कामिनी राठौर ने सपा प्रत्याशी मशरूम फातिमा को 26961 वोटों से हरा दिया है।बरेली महापौर सीट पर डॉ. उमेश गौतम दूसरी बार भाजपा के मेयर चुने गए हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर को हरा दिया है।

झांसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल ने 80 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू हैं।अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी गिरिश पति तिवारी ने सपा को हराया है।मथुरा से भाजपा मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर सपा रही।वाराणसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने जीत हासिल की है। अशोक तिवारी ने सपा के ओमप्रकाश सिंह को बड़े अंतर से हराया है।सहारनपुर में भाजपा के डॉ. अजय सिंह ने बसपा की खदीजा मसूद को 8850 वोटों से हराया है।

यूपी के निकाय चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं में सपा , बसपा और कांग्रेस के बीच ज़बर्दस्त बंटवारा देखने को मिला। वहीं दिलचस्प बात यह रही कि बीजेपी के भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते हैं.। बीजेपी के 6 मुस्लिम पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

यह प्रचंड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन और आपके कुशल सांगठनिक कौशल का सुफल है।

ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश वासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु पूर्ण सेवा भाव के साथ समर्पित है।

आपकी आत्मीय शुभेच्छाओं के लिए हार्दिक आभार माननीय… https://t.co/EHpXEQE4LV

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2023

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.