राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की साक्षी( minor girl Sakshi ) की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई है। मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके का है। इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई है और ये घटना CCTV में कैद हो गई है। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिल है।
दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल (20) पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बुलंदशहर ( ) से गिरफ्तार किया है। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी।
साहिल ने साक्षी ( Sakshi ) को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।
हत्या की तस्वीरें सीसीटीवी (CCTV) में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी साहिल (Sahil), लड़की पर हमला करता जा रहा है और आसपास से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने देखते रहे।किसी ने भी साहिल को रोकने की कोशिश नहीं की।

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।
दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक, लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं।शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। जबकि सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसकी खोपड़ी फट गई थी।
दिल्ली की प्रह्लादपुर की जैन कॉलोनी बरवाला में रहने वाले आरोपी साहिल के मकान मालिक रामफूल ने बताया कि साहिल पिछले दो साल से अपनी तीन बहनों और माता-पिता के साथ यहां रह रहा था। उनके पिता का नाम सरफराज है। यहां मोहल्ले में उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। आज सुबह घटना का वीडियो देखा तब पता चला कि वह साहिल है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया ( Sakshi )को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।
#WATCH | We have detained the accused, Sahil from Bulandshahr, UP. We are further investigating the matter. The victim was going to attend a function during which this incident took place. The accused used to live under the Shahbad Dairy police station area: DCP Outer North Ravi… pic.twitter.com/zTw9jO7J1j
— ANI (@ANI) May 29, 2023
इस समाज में कैसे नपुंसक लोग भरे पड़ें हैं ये वीडियो देख कर समझ सकते हैं।#दिल्ली में साहिल हैवानों की तरह बीच सड़क में 16 साल की साक्षी को चाकुओं से गोदता रहा फिर पत्थर से कूच कर मार डाला , भाग भी गया।मगर बग़ल से गुज़र रहे किसी आदमी की हिम्मत तक नहीं हुई उसको रोकने की। सारा काम… pic.twitter.com/0UUTqdqwev
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) May 29, 2023