गुजरात(Gujarat) के जामनगर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों के हृदय का इलाज करने वाले एक मशहूर डॉक्टर गौरव गांधी ( Dr Gaurav Gandhi ) की मौत हार्ट अटैक से हो गई। इस घटना के बाद, डॉक्टर भी हैरान हैं कि इतने युवा और ह्दय के विशेषज्ञ की मौत हार्ट अटैक से कैसे हो गई। 41 साल के गौरव गांधी न केवल जामनगर बल्कि सौराष्ट्र रीजन के फेमस कॉर्डियोलाजिस्ट थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव गांधी ने अपने चिकित्सा पेशे में 16,000 से ज्यादा दिल के मरीजों का इलाज किया था।
बताया जा रहा है कि जब डॉ गौरव गांधी ( Dr Gaurav Gandhi ) सो रहे थे तभी परिवार वालों ने उन्हें गंभीर हालत में देखा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने हर रोज की तरह ही सोमवार रात को भी अपने मरीजों का चेकअप किया था। इसके बाद वे अपने घर लौट आए। जहां उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए। उनके परिजनों ने बताया कि इस दौरान उनमें कोई परिवर्तन नहीं देखा गया था और उनका स्वास्थ्य भी पूरी तरह सही था। इसके बाद मंगलवार सुबह वह काफी देर तक सोकर नहीं उठे। जब उनके परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वे उठे ही नहीं। यह देख आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डॉ गौरव गांधी ( Dr Gaurav Gandhi ) बेहद प्रतिभावान कॉर्डियोलाजिस्ट थे। उन्होंने अपने मेडिकल करियर में 16000 से ज्यादा मरीजों के हार्ट की सर्जरी की थी। उनके निधन के बाद से जामनगर के चिकित्सकों में शोक का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर गौरव गांधी जामनगर के मूल निवासी थे। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1982 को हुआ था। उनकी पत्नी देवांशी भी दंत विशेषज्ञ हैं। उनकी एक दस साल की बेटी और पांच साल का बेटा भी है।