Monday, April 21, 2025

INDIA, News, Politics

Delhi :भाजपा ने बदले 4 प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब में जाखड़, तेलंगाना में किशन रेड्डी, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में मरांडी को कमान

BJP Appoints New State Presidents in Andhra Pradesh, Telangana, Punjab and Jharkhand

BJP Appoints New State Presidents in Andhra Pradesh, Telangana, Punjab and Jharkhandदेश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए   (BJP  ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है।सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा (BJP  के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्‌डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया है। किरण इसी साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।विधायक इटेला राजेंद्र को तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों की प्रबंधन समिति के चेयरमैन बनाया है।

सुनील जाखड़ 2017 से 2021 तक कांग्रेस के  ( प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले साल मई में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। वे पंजाब में अश्विनी शर्मा की जगह अध्यक्ष बनाए गए हैं। जाखड़ का अच्छा राजनीतिक तजुर्बा है और उनकी हिन्दू वोट बैंक पर भी अच्छी पकड़ है।

बीजेपी ने पिछले दिनों बिहार में प्रदेश अध्यक्ष को बदला था। अब पार्टी ने बिहार से अलग होकर बने   ) में बदलाव किया है। पार्टी ने यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को कमान सौंपी है। झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाला महागठबंधन सत्ता में हैं। अभी तक झारखंड में पार्टी संगठन की कमान दीपक प्रकाश के पास थी। मरांडी विधानसभा में नेता विपक्ष थे।

 (   ) के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद से 2019 में भाजपा (BJP  के टिकट पर सांसद बने।फिलहाल वे केंद्रीय कैबिनेट में पर्यटन एवं संस्कृति के अलावा पूर्वोत्तर विकास मामलों के मंत्रालय देख रहे हैं।तेलंगाना में रेड्‌डी की नियुक्ति इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव को देखते हुए की गई है।

 ( )  में प्रदेश अध्यक्ष बनी  डी पुरंदेश्वरी आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव की बेटी हैं।फिलहाल वे जेपी नड्‌डा की टीम में राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। वो छत्तीसगढ़ की प्रभारी भी रह चुकी हैं।पुरंदेश्वरी विशाखापट्टनम और बापतला लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं।7 मार्च 2014 को वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।डी पुरंदेश्वरी सोमू वीरराजू की जगह आंध्र प्रदेश भाजपा (BJP  की अध्यक्ष होंगी।

G Kishan Reddy has been appointed as BJP state president of Telangana, D Purandeshwari appointed as the state president of Andhra Pradesh BJP, former CM Babulal Marandi becomes the state president of Jharkhand, Sunil Jakhar – the party’s state president of Punjab. pic.twitter.com/j4QSxZbFim

— ANI (@ANI) July 4, 2023

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels