Monday, April 21, 2025

News, Religion, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,दिव्य दरबार में मची भगदड़,कई घायल

Stampede in the Divya Darbar of Dhirendra Krishna Shastri in Greater Noida leaves many injured

Stampede in the Divya Darbar of Dhirendra Krishna Shastri in Greater Noida leaves many injuredउत्तर प्रदेश के  ( )  में बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri  के दिव्य दरबार ( Divya Darbar का आयोजन किया गया।भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के वक्त कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।

अपना पर्चा खुलवाने और धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri  की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग सभा स्थल पर पहुंच गए। लाखों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गया। स्थिति को बेकाबू होते देखकर पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कही। श्रद्धालुओं को घर जाने का अनुरोध प्रशासन की ओर से किया जाने लगा।

Stampede in the Divya Darbar of Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri in Greater Noida leaves many injured 2पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri  ने दिव्य दरबार ( Divya Darbar को समाप्त करने की घोषणा की। लोगों से अनुरोध किया कि वे घरों से ही प्रवचन सुनें। टीवी पर उनका कार्यक्रम आ रहा है।

बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का आयोजन बुधवार की सुबह से ही किया गया था। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में वीवीआईपी पास जारी किए गए थे। मीडियाकर्मियों को भी पास जारी किए गए थे। लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर जिस प्रकार से भीड़ जुटी, उसको देखते हुए वीआईपी एंट्री को पहले ही बंद कर दिया गया। दोपहर 12 बजे से पहले ही दिव्य दरबार में पांच लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का दिव्य दरबार में आना लगातार जारी रहा। माना जा रहा है कि दिव्य दरबार में बिहार का रिकॉर्ड टूटने का भी दावा किया जाने लगा है। बिहार में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में करीब 8 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया था।

बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार ( Divya Darbar में भाग लेने के लिए पुरुष और महिलाओं के अलावा बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। दिव्यांग जन भी बैशाखी पर कार्यक्रम स्थल पर जाते दिखे। कई श्रद्धालु अपने माता-पिता को कंधों पर लादकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। भारी भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया।

धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri  के प्रवचन को लेकर सुबह से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। मेट्रो में भारी तादाद में लोग प्रवचन स्थल तक सफर करते देखे गए। आयोजकों ने सुबह में दावा किया कि ग्रेटर नोएडा में आज बिहार का रिकॉर्ड ब्रेक होगा। उन्होंने 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई थी। यहां पर धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन 16 जुलाई तक चलेगाधीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार तक से लाखों श्रद्धालु आए हैं।

https://twitter.com/i/status/1679111147012902912

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.