Monday, April 21, 2025

Bollywood, Crime, News

Maharashtra : लगान’ और ‘जोधा अकबर’ का सेट सजाने वाले मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 252 करोड़ के कर्ज़ से परेशान हो कर ली आत्महत्या

Art director Nitin Desai dies by suicide at 57; was under debt of Rs 252 crore

Art director Nitin Desai dies by suicide at 57; was under debt of Rs 252 crore फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ( Nitin Desai )ने बुधवार की सुबह के एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली।उनके मैनेजर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में सुबह करीब 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे।नितिन देसाई ने एक कंपनी से 180 रुपए का करोड़ का लोन लिया था।

नितिन देसाई ( Nitin Desai )के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हेमा मालिनी से लेकर नील नितिन सहित कई सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। नितिन देसाई ने निधन से इतने दिन पहले इंस्टाग्राम पर अंतिम पोस्ट शेयर किया था।

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ( Nitin Desai )ने 29 जुलाई 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लास्ट पोस्ट किया था। उन्होंने साल 1994 में रिलीज हुई अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्म 1942: लव स्टोरी के २9 साल पूरे होने को लेकर खुशी जताई थी। नितिन चंद्रकांत देसाई इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे, वह फिल्मों से जुड़े और शूट से जुड़े अक्सर पोस्ट शेयर करते थे।

पुलिस  ने बताया कि देसाई मंगलवार रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आए तो उनके बॉडी गार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा गया तो देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

Noted  art director Nitin Desai,पुलिस को नितिन ( Nitin Desai )के मोबाइल से एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें 4 लोगो का जिक्र है। पुलिस को शक है कि इन्हीं के दबाव से नितिन देसाई ने सुसाइड की। जल्द ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

आत्महत्या की 2 वजहें सामने आ रही हैं। एक आर्थिक तंगी, दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की ये वजह हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, नितिन देसाई ( Nitin Desai )ने जो कर्ज लिया था। वो एडलवाइस कंपनी को देना था, लेकिन देसाई यह कर्ज नहीं चुका पाए। नितिन देसाई ने जिला कलेक्टर को प्रस्ताव दिया था कि एडलवाइस कंपनी हमारी कंपनी को खरीद ले। यह कार्रवाई सरफेसी एक्ट के तहत लंबित थी। दरअसल, नितिन देसाई ने 180 करोड़ के लोन के लिए अपनी कुछ जमीनें गिरवी रख दी थीं। सूत्रों के मुताबिक, 180 करोड़ रुपए का कर्ज अब बढ़कर लगभग 252 करोड़ रुपए हो गया है, जिसे चुकाना जरूरी था ।

फाइनेंस कंपनी एडलवाइस कर्ज वसूली के लिए एनडी स्टूडियो का ऑक्शन करने वाली थी। इस वजह से देसाई काफी टेंशन में आ गए थे। करीब 15 साल पहले रिलायंस ने एनडी स्टूडियो का 50% स्टेक पर खरीदा था। पर बाद में अनिल अंबानी की कंपनी खुद ही कर्ज में दबती चली गई, जिससे एनडी को वर्ल्ड क्लास स्टूडियो बनाने का सपना अधूरा रह गया।

नितिन ( Nitin Desai )ने 1987 में टीवी शो ‘तमस’ से अपना करियर शुरू किया था। वह 13 दिन और 13 रात उसी सेट पर रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, उस वक्त अगर 15 मिनट नहाने भी जाते तो लगता था कि वह अपना 15 मिनट बर्बाद कर रहे हैं।

नितिन ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। आखिरी बार उन्होंने फिल्म पानीपत के लिए काम किया था।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels