Friday, September 20, 2024

Delhi, INDIA, Lok Sabha, News

Delhi :राहुल गांधी ने संसद में दिया फ्लाइंग किस, कई महिला सांसदों ने स्पीकर को दी शिकायत, स्मृति ईरानी ने बताया अभद्रता

लोकसभा में   (  ) के भाषण के बाद आज एक नया विवाद पैदा हो गया। ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस (‘Flying kiss’)देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दिए। कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है।

ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।’ दरअसल, राहुल गांधी आज सबसे पहले बोले। उन्होंने मणिपुर पर ‘भारत माता की हत्या’ वाली बात कहते हुए मोदी सरकार को घेरा, जिस पर सत्ता पक्ष ने जमकर विरोध जताया। स्मृति उसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी  ( Rahul Gandhi ) ने महिला सांसदों का अपमान किया है। भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी शिकायत भी कर दी है। आरोप है कि राहुल गांधी जब भाषण पूरा कर संसद से निकल रहे थे तो उन्होंने फ्लाइंग किस (‘Flying kiss’) का इशारा किया। बीजेपी की महिला सांसदों ने इस पर ऐतराज जताया। इसी का जिक्र स्मृति ने अपने भाषण में किया। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया। बाद में शेम-शेम के नारे लगने लगे।

भाजपा सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत है। करंदलाजे ने कहा- सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है।

वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि भारत की संसद के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए, हमने इसके सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है।

भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत सदन से बर्खास्त किया जाना चाहिए। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा- राहुल पश्चिमी शैली में पले-बढ़े हैं इसलिए ऐसा रिजल्ट देखने को मिला है।

बताया जा रहा है कि जब राहुल स्पीच पूरी कर निकल रहे थे तो वहां मौजूद सांसदों के मुताबिक उन्होंने महिला सांसदों की तरफ इशारा कर फ्लाइंग किस (‘Flying kiss’) किया। बड़ी बात ये है कि बीजेपी की महिला सांसद लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंच गई हैं। अगला सवाल यह होगा कि क्या यह असंसदीय बर्ताव के दायरे में आता है। इस पर स्पीकर फैसला करेंगे। राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.