Friday, September 20, 2024

Accident, News, World

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रगोझिन की विमान हादसे में मौत

Wagner chief Yevgeny Prigozhin

(   )  से एक बड़ी खबर सामने आई है।रूस के  (  ) के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन (  Yevgeny Prigozhin )की बुधवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वो प्राईवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूस की एजेंसी तास के हवाले से यह खबर दी है। क्रैश में 10 और लोगों के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक – यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर हुआ। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सिर्फ इतना कहा कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था। यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था।

येवगेनी प्रिगोजिन (  Yevgeny Prigozhin )की ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत की थी और इसके बाद वो कथित तौर पर बेलारूस चले गए थे। लिहाजा, यह साफ नहीं है कि वो रूस कब और कैसे पहुंचे। एक रूसी अफसर ने स्काय न्यूज से कहा- हमने क्रैश की जांच शुरू कर दी है। सिर्फ दो दिन पहले प्रिगोजिन का पहला वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर क्रैश के कुछ वीडियो हैं, हालांकि इनकी सत्यता की पुष्टि होनी बाकी है।

वैगनर ग्रुप क्रेमलिन-सहयोगी भाड़े का बल है और इसका प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन (  Yevgeny Prigozhin ) थे । येवगेनी प्रिगोझिन ने जून में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी और अपने सैनिकों के साथ मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी थी, हालांकि बेलारूस के मध्यस्था करने के बाद वह पीछे हट गए थे। इससे पहले येवगेनी प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर यूक्रेन के खिलाफ रूस की नियमित सेना के साथ लड़ चुका है।

प्रिगोजिन का जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। पुतिन की तरह येवगेनी भी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े। रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि, सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद येवगेनी को रिहा कर दिया गया। येवगेनी ने जेल से बाहर आने के बाद बिजनेस करने का फैसला किया। सबसे पहले हॉट डॉग का स्टॉल लगाना शुरू किया। इसके बाद रेस्तरां खोला।

येवगेनी प्रिगोजिन (  Yevgeny Prigozhin ) रूसी सरकार के समर्थन वाले लड़ाकों के खतरनाक ग्रुप वैगनर से भी जुड़े हैं। कई सालों की अटकलों के बाद सितंबर 2022 में खुद येवगेनी ने इसे स्वीकार किया था। रूस की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली वैगनर आर्मी को 2014 में बनाया गया था। यूरोपीय संघ और अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक, इस प्राइवेट आर्मी को एक कंपनी की शक्ल में येवगेनी प्रिगोजिन फंड करते हैं।

प्रिगोजिन कई साल तक वैगनर आर्मी के साथ किसी भी इंवॉल्वमेंट से इनकार करते रहे थे। यहां तक कि जब एक पत्रकार ने वैगनर के साथ उनके जुड़े होने का दावा किया तो उन्होंने उस पर केस कर दिया था।

#Wagner chief Yevgeny Prigozhin name was on list of passengers on plane that has crashed between Moscow and St Petersberg.

As per reports all ten persons onboard are dead : #Russian News Agencies#Russia pic.twitter.com/EBBhUkjR8I

— Geo Political Updates (@GeoPolUpdates) August 23, 2023

website average bounce rate

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels