भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, अनिल एंटनी( Anil Antony ) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।इस महीने की शुरुआत में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया था।
इसके साथ ही भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को भी बड़ा प्रभार दिया है। भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया है।
बता दें कि अनिल एंटनी ( Anil Antony )पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं। अनिल एंटनी ने इसी साल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
बता दें कि अनिल एंटनी( Anil Antony ) के बीजेपी में शामिल हो जाने की वजह से एंके एंटनी ने व्यक्तिगत रूप से अपने बेटे के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल, अनिल एंटनी पार्टी लाइन से बाहर जाकर बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसे लेकर उनके परिवार में अंतर्कलह की स्थिति भी पैदा हो गई थी। दरअसल, इससे पहले बीबीसी ने गुजरात दंगे पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। लेकिन, इसकी स्क्रीनिंग पर भारत में प्रतिबंध लगा गया था। कारण यह था कि इस डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी को गुजरात दंगे के विलेन के रूप में पोट्रेट किया गया था, जबकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मामले में पीएम मोदी को क्लीनचिट दे चुकी है, लेकिन बताया गया कि बीबीसी बेवजह इस पुराने विवाद पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर राजनीतिक माहौल को दूषित कर पीएम मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी कई जगहों पर जबरन स्क्रीनिंग की गई थी। उधर, इस पूरे मसले को लेकर जमकर सियासी बवाल हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस बीच कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ( Anil Antony )ने खुलकर बीजेपी का समर्थन कर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर लगे प्रतिबंध की पैरोकारी की। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। लेकिन , इसके बाद अनिल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। बहरहाल, अब वो आगामी दिनों में क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
Bharatiya Janata Party appoints Anil Antony as the party’s national spokesperson pic.twitter.com/PT8BbPoXEF
— ANI (@ANI) August 29, 2023