Friday, September 20, 2024

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या

BJP worker Vinay Srivastava shot dead inside Union Minister Kaushal Kishore's home in Lucknow

BJP worker Vinay Srivastava shot dead inside Union Minister Kaushal Kishore's home in Lucknow  के थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव Vinay Srivastava की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव Vinay Srivastava (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लाश के पास से जो पिस्टल मिली वो मंत्री के बेटे की है।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त उनका बेटा यहां मौजूद ही नहीं था वह दिल्ली में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा। घर में चार से पांच लोग मौजूद थे। मुझे पता चला तो मैंने कमिश्नर से संपर्क किया। जो पिस्टल है वो मेरे बेटे की है। विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है। विनय श्रीवास्तव Vinay Srivastava हत्या हुई, वह बहुत अच्छा लड़का था।

पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे। जो भी दोषी हो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करें। उस घर में सिर्फ बेटा और उसके दोस्त रहते हैं। साथ में रहने वाले दोस्त घर पर रुकते थे। मेरा बेटा विकास कल शाम से 4.30 बजे से दिल्ली में मौजूद है। वह थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचने वाला है। मैं चाहता हूं कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करें।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels