Sunday, April 20, 2025

Delhi, INDIA, News, PM Narendra Modi

Delhi: नहीं रहे एसपीजी के प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा,गुरुग्राम अस्पताल में हुआ निधन; प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा का था जिम्मा

Arun Kumar Sinha, SPG chief responsible for PM Modi's protection, passes away

Arun Kumar Sinha, SPG chief responsible for PM Modi's protection, passes awayदेश के की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा (Arun Kumar Sinha) का बुधवार सुबह निधन हो गया। बताया गया है कि 61 वर्षीय सिन्हा को खराब तबीयत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अफसर रहे सिन्हा को हाल ही में एसपीजी के निदेशक के तौर पर एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था।

अरुण कुमार सिन्हा (Arun Kumar Sinha)मार्च 2016 से एसपीजी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। एसपीजी का जिम्मा प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम की सुरक्षा का होता है।

अरुण कुमार सिन्हा (Arun Kumar Sinha) केरल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष सेवा और यातायात रह चुके हैं। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में डेप्युटेशन पर बुलाया गया। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी एक साल तक रहे। एके सिन्हा देश भर के पुलिस बलों से चुने गए लगभग 3000 क्रैक कमांडो की टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं।

Arun Kumar Sinha,Chief,SPGअरुण कुमार सिन्हा (Arun Kumar Sinha)के निधन पर इंडियन पुलिस सर्विसेस (IPS) एसोसिएशन ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा- SPG डायरेक्टर अरुण कुमार के निधन से हम सभी दुखी हैं। वे अपनी ड्यूटी के लिए कमिटेड थे और उनकी लीडरशिप में हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आरिफ खान ने लिखा है कि दिवंगत एसपीजी निदेशक को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। वहीं मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि सिन्हा (Arun Kumar Sinha)एक ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने केरल पुलिस में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को उत्कृष्टता के साथ निभाया। भारतीय पुलिस सेवा संघ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) विशेष बल है। इसमें बेहद प्रशिक्षित कमांडो को शामिल किया जाता है। एसपीजी भारत में सर्वोच्च सुरक्षा कवर है। इसकी स्थापना 1985 में प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके निकटतम परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए की गई थी। बाद में एसपीजी से जुड़े सरकारी आदेश में बदलाव किया गया। अब एसपीजी का काम सिर्फ प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना है।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.