सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय वकील रेणु सिन्हा( Lawyer Renu Sinha )का खून से सना शव रविवार शाम नोएडा ( Noida ) स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान हैं। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना नोएडा के सेक्टर 30 स्थिति उनके घर D-40 की है।पति नितिन सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भाई ने आशंका जताई है कि रेणु की हत्या उसके पति ने की है। बिहार के पटना की रहने वाली वकील रेणु सिन्हा ( Lawyer Renu Sinha ) पति के साथ सेक्टर 30 में D-40 कोठी में रहती थीं। वह कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिन से भाई का फोन नहीं उठा रही थी। तब भाई ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी।
पुलिस अब कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज देख रही है।पुलिस ने बताया कि पति उनकी हत्या का मुख्य संदिग्ध है। उन्होंने उसकी तलाश के लिए एक टीम गठित की । फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जिनका इस्तेमाल मामले की जांच में किया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि मृतका महिला की पहचान वकील रेणु सिन्हा ( Lawyer Renu Sinha )के रूप में हुई है। रेनू सिन्हा की उम्र 61 साल है। उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं। मृतका के भाई को जीजा नितिन सिंह पर हत्या का शक है। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।
नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा के हत्या के आरोपी पति नितिन सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नितिन अपने ही घर (D-40) के स्टोर रूम में छिपा हुआ था। ये स्टोर रूप घर के ही फर्स्ट फ्लोर पर बना हुआ है। ये वहीं घर है, जिसमें एडवोकेट महिला का शव बाथरूम में मिला था।
शुरुआती जांच में नितिन ने ही पत्नी रेनू की हत्या की है। पति-पत्नी के बीच विवाद की जड़ कोठी डी-40 रही है। पति इसे बेचना चाहता था, जबकि पत्नी नहीं बेचना चाहती थी। आरोपी पति IIS (इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज) में काम करता था। अनुमान है कि करीब 14 घंटे तक आरोपी पति ने खुद को स्टोर रूम में बंद रखा।