Thursday, July 04, 2024

News, Politics, Punjab

Punjab:पंजाब कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा का दावा आप के 32 विधायक संपर्क में,दावा सुन भड़क गए मुख्यमंत्री भगवंत मान

Paratp Singh claims 32 AAP MLAs in touch with Congress in Punjab

 ( के विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा (Paratp Singh Bajwa) ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं। प्रताप सिंह बाजवा के बयान के जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा, “मुझे पता है कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनने की आपकी महत्वाकांक्षा को विफल कर दिया।” प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस के पास 18 सीटें हैं और 32 आप विधायकों के समर्थन से उनकी पार्टी सत्तारूढ़ सरकार को उखाड़ फेंक सकती है। मुख्यमंत्री मान ने बाजवा के दावों का जवाब अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दिया।

पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा(Paratp Singh Bajwa) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार गिराने का दावा भी कर दिया। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब पूरे तरह से कर्जा में डूब गया है। इनको (आप सरकार) बाहर करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। सात-आठ महीने में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। सभी वर्गों से मेरी अपील है कि 13 की 13 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। सभी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन दो। अगर 13 सीटों पर कांग्रेस जीत गई तो मैं तुम्हें यकीन दिलाता हूं कि ये सरकार दो महीने नहीं चलेगी। आप के कम से कम 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। 18 हमारे पास हैं।

प्रताप सिंह बाजवा (Paratp Singh Bajwa)ने कुछ दिन पहले कहा था कि पिछले डेढ़ साल में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, उससे यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस की आप के साथ जुड़ने की कोई इच्छा नहीं है। उधर, पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस के साथ छोटे-मोटे मनमुटाव को दूर कर लिया जाएगा। इस पर भी बाजवा ने कहा था कि यह चीमा की राय हो सकती है लेकिन मेरी नहीं है। कोई भी रिश्ता एकतरफा राय से नहीं बनता। दोनों पक्षों की समान राय जरूरी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, ”आप पंजाब के लोगों की चुनी हुई सरकार तोड़ने की बात कर रहे हैं। मुझे पता है कि कांग्रेस ने आपके मुख्यमंत्री बनने की इच्छा की भ्रूण हत्या कर दी थी। मैं पंजाब के तीन करोड़ लोगों का नुमाईंदा हूं, आपकी तरह कुर्सी का तिकड़मबाज नहीं। सीएम मान ने प्रताप बाजवा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो हाईकमान के साथ बात करो।” गौरतलब है साल 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीतकर जीत हासिल की थी।

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही गठबंधन का हिस्सा है। मगर हरियाणा और पंजाब में बात नहीं बन रही है। पंजाब में कांग्रेस नेता लगातार आप के साथ गठबंधन का विरोध जता रहे हैं। इनमें प्रमुख नाम प्रताप सिंह बाजवा का है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी राज्य इकाई को पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ(ਭਾਜਪਾ) ਜੀ ਤੁਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚੁਣੀ ਹੋਈ ਸਰਕਾਰ ਤੋੜਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੇ ਓ?? ਮੈਨੂੰ ਪਤਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਤੁਹਾਡੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਣਨ ਦੀ ਇੱਛਾ ਦੀ ਭਰੂਣ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ..ਮੈਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 3 ਕਰੋੜ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਨੁਮਾਇੰਦਾ ਹਾਂ ਥੋਡੇ ਵਾਂਗ ਕੁਰਸੀ ਦਾ ਤਿਕੜਮਬਾਜ਼ ਨਹੀਂ..ਜੇ ਹਿੰਮਤ ਹੈ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰੋ

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 26, 2023

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.