Thursday, July 04, 2024

Health, News, Politics, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :अमेठी में कांग्रेस नेता दीपक सिंह पर दर्ज हुआ केस,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कहा था ‘पाकिस्तानी’

Sanjay Gandhi Hospitalकेंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री व  (  ) जिले से भाजपा की सांसद  को पाकिस्तानी कहने पर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दीपक सिंह संजय गांधी अस्पताल को बंद करने के खिलाफ पिछले 3 दिन से आंदोलन में बैठे हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा था-राहुल गांधी और प्रियंका लोगों का दर्द समझते हैं। किसी ईरानी- पकिस्तानी से कोई मतलब नहीं है।

घटनाक्रम के अनुसार मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में पथरी के आपरेशन के बाद चिकित्सकों की लापरवाही से रामशाहपुर निवासी विवाहिता दिव्या शुक्ला की मौत हो गई थी।मामले में पति अनुज शुक्ल ने चिकित्सक व अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जांच में लापरवाही उजागर होने के बाद सीएमओ ने 18 सितंबर को अस्पताल सील कर दिया था। सोमवार से सीएमओ कार्यालय पर अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व एमएलसी एवं कांग्रेस नेता दीपक सिंह की अगुआई में अस्पताल की सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया था।

सत्याग्रह के दौरान पूर्व एमएलसी का एक कथित वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें एक चैनल के द्वारा पूर्व एमएलसी से मृतका के दुधमुंहे बच्चे की देखभाल को लेकर प्रश्न किया गया। जवाब में पूर्व एमएलसी ने कहा कि बच्चा अमेठी परिवार का हिस्सा है। किसी ईरानी पाकिस्तानी से उसका कोई मतलब नही है।

दीपक सिंह का यह बयान वायरल होने के बाद जिले के भाजपा महामंत्री केशव सिंह ने गौरीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर एनसीआर दर्ज हुई है। इसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र की एक सम्मानित मंत्री और सांसद  स्मृति इरानी ( Smriti Irani)  के खिलाफ दीपक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनको पाकिस्तानी कहा। यह किसी भी भारतीय के लिए गहरी चोट है। भाजपा नेता की शिकायत पर गौरीगंज थाने में धारा-499 और 500 के तहत एनसीआर दर्ज हुई है।

दीपक सिंह ने कहा- हम संवेदनहीन नहीं हैं। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोगों का दर्द समझते हैं। उनके परिवार की परपाटी दर्द समझने की रही है। वह बच्चा (जिसकी मां की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई) भी अमेठी परिवार का हिस्सा है। किसी ईरानी पकिस्तानी से कोई मतलब नहीं है। उस बच्चे की जिम्मेदारी भी हमारे परिवार की है।अमेठी में हम सबने न्याय करना सीखा है।

वहीं, भाजपा नेता केशव सिंह का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ( Smriti Irani)  के खिलाफ एमएलसी दीपक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें पाकिस्तानी कहा था। जो किसी भी भारतीय के लिए गहरी चोट है। एमएलसी के इस बयान पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।

अमेठी में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस सरकार ने कैंसिल कर दिया है। इस वजह से अस्पताल बंद हो गया। इस बंदी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी और राहुल गांधी के करीबी दीपक सिंह सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गए थे। 3 दिन तक वह सीएमओ ऑफिस में आंदोलन में बैठे रहे। उन्होंने अस्पताल को लाइसेंस बहाल करने की मांग की है।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.