बिहार (Bihar ) के हाजीपुर( Hajipur )में एक युवक(28) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे अपराधियों ने उसे 6 गोलियां मारीं। वो अपने एक साथी के साथ बाइक से ब्रिटानिया बिस्किट फैक्ट्री में काम कर के घर लौट रहा था। मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर सेंट्रल बैंक के पास का है।
हाजीपुर( Hajipur )में 28 साल का पंकज बिदुपुर थाना क्षेत्र के ऊंची दी गांव में रहता था। उसके पिता का नाम बलराम सिंह है। पंकज ने 5 महीने पहले एक लड़की से शादी की थी। शादी से पहले उसे लगातार धमकी मिल रही थी कि उस लड़की से शादी करोगो तो मार देंगे। फिर भी शादी हुई। धमकियों को लेकर परिवार ने पुलिस से शिकायत भी की थी।
परिवार का आरोप है कि हाजीपुर( Hajipur )मेंपुलिस एक्शन लेती तो उनका बेटा जिंदा होता। इधर, वैशाली एसपी रविरंजन कुमार ने इस मामले में बिदुपुर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मृतक के दोस्त सोनू ने बताया कि हम दोनों नाइट ड्यूटी करके गुरुवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने आगे से आकर घेर लिया। मैं बाइक पर पीछे बैठा था तो मुझसे बोला- तुम पीछे चुपचाप खड़े हो जाओ।

मैंने सोचा वो सिर्फ बाइक लूटने आएं हैं, लेकिन तभी उन लोगों ने बंदूक निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पंकज को 6 गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद अपराधी वहां से भाग गए।
पंकज की हत्या को लेकर पहले से ही धमकियां मिल रही थीं। जिसको लेकर उसके पिता बलराम सिंह ने बिदुपुर थाना में दो बार आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मृतक के पिता ने बीते 24 मई और 12 अगस्त को बिदुपुर थाना में आवेदन पत्र दिया था।
पिता ने आरोप लगाया था कि 5 महीने पहले बेटे की शादी हुई थी। और शादी के चार दिन पहले फोन कर शादी करने के लिए मना किया जा रहा था। और धमकी दी जा रही थी, अगर शादी करोगे तो गोली मार दूंगा। इसके बाद भी शादी हुई।