Thursday, July 04, 2024

China, INDIA, News, Sports, World

Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने पूल ए में पाकिस्तान को 10-2 से हराकर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

India hammer Pakistan 10-2 in men's hockey 219वें एशियन गेम्स के 7वें दिन के मुकाबले जारी है। हॉकी( Hockey )में भारत ने पाकिस्तान  (  ) पर  सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पूल-ए के लीग मुकाबले में 10-2 से हराया। भारतीय कप्तान कप्तान हरमनप्रीत ने किए 4 गोल दागे। भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 10 गोल किए हैं।भारत ने स्क्वॉश में पाकिस्तान को 2-1 से मात दे गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारत को पहले मैच में हार मिली थी लेकिन फिर सौरव घोषाल और फिर अभय सिंह ने दो मैच जीत भारत को मेडल दिलाया।

हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत हासिल की। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर ली है। अब भारत का आखिरी पूल-ए मुकाबले में बांग्लादेश से सामना होगा। टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल दागे, जबकि वरुण ने दो गोल दागे। ललित, शमशेर, मनदीप और सुमित ने एक-एक गोल किया। यह भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में पहली बार है जब दोनों में से किसी एक हॉकी( Hockey )टीम ने 10 गोल दागे हैं। भारत ने यह कीर्तिमान रचा है।

पहले क्वार्टर में भारत ने आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल स्कोर किया। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में पाकिस्तान के फाउल पर भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दाग गोल की हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दाग हरमनप्रीत ने गोल का चौका लगाया। 38वें मिनट में पाकिस्तान के सुफियान मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा। यह पाकिस्तान का मैच में पहला गोल रहा। इसके बाद 41वें मिनट में भारत के वरुण कुमार ने सुखजीत के पास पर शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त 7-1 कर दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में पाकिस्तान के अब्दुल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग पाकिस्तान की वापसी कराई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर 7-2 की बढ़त बना रखी थी।

चौथे क्वार्टर में 46वें मिनट में भारत के शमशेर ने शानदार फील्ड गोल दागा। यह भारत का इस मैच में आठवां गोल रहा। इसके बाद 49वें मिनट में ललित उपाध्याय ने  मनप्रीत सिंह के पास पर गोल दाग भारत की बढ़त 9-2 की कर दी। 53वें मिनट में वरुण ने मैच का अपना दूसरा और भारत का 10वां गोल दागा। इस तरह टीम इंडिया ने हॉकी( Hockey ) में पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया।

भारत का एशियाड में प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने पूल-ए में अब तक चारों मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच से पहले पूल लेग में अपने तीनों मैच जीते थे। भारतीय हॉकी( Hockey )में टीम शानदार फॉर्म में है। उसने पूल-ए के अपने मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। फिर टीम इंडिया ने 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। अब पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीत का चौका लगाया है। वहीं, पाकिस्तान ने पूल-ए के अपने पहले में सिंगापुर को 11-0, बांग्लादेश को 5-2 और उज्बेकिस्तान को 18-2 से हराया था। भारत के खिलाफ उसे 10-2 से हार का सामना करना पड़ा।

चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में शनिवार को भारतीय खिलाड़ी अब तक 5 मेडल जीत चुके हैं। इनमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। शनिवार को 1 गोल्ड स्क्वॉश के टीम इवेंट में पाकिस्तान को हराकर ही जीता है।

भारत के कुल 10 गोल्ड हो गए हैं। भारत अब तक 38 मेडल जीत चुका है। इसमें 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल है। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर है।

एथलेटिक्स की 10 हजार मीटर रेस में भारतीय धावक कार्तिक कुमार (28:25:38 मिनट) ने सिल्वर और गुलवीर सिंह (28:17.21 मिनट) ब्रॉन्ज जीता। गोल्ड बेहरीन के बिरहनु बलेव (28:13.62 मिनट) ने जीता।

मंदीप सिंह ने 8वें और हरमनप्रीत सिंह ने 11वें, 17वें, 33वें और 34वें , सुमित ने 30वें मिनट में वरुण ने 44वें मिनट में, शमशेर सिंह ने 46वें मिनट और एलके उपाध्याय ने 49वें मिनट में गोल दागे हैं। पाकिस्तान की ओर से एमएस खान ने गोल 38वें मिनट में और राणा अवा ने 45वें मिनट में गोल दागा।

स्क्वॉश में भारतीय मेंस टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर गोल्ड जीता। गोल्ड मेडल इवेंट के पहले मैच में पाकिस्तान के नासिर इकबाल ने महेश मंगाओंकर को 3-0 से हराया। दूसरा मैच भारत के नाम रहा। सौरव घोषाल ने असीम मुहम्मद को 3-0 और तीसरे मैच में अभय सिंह ने नूर जमान 3-2 से हराया। इस तरह भारत ने फाइनल मुकाबला 2-1 से जीता।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels