Friday, September 20, 2024

Assembly Elections 2023, Elections, News, Rajasthan

Rajasthan Election 2023:राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 83 प्रत्याशियों की सूची,8 विधायकों के टिकट काटे, वसुंधरा 5वीं बार झालरापाटन से लड़ेंगी

BJP releases second list, Vasundhara Raje,

  विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वसुंधरा राजे 5वीं बार झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दी गई है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है, वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उनका मुकाबला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से होगा।

भाजपा(BJP)ने इससे पहले 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।बीजेपी प्रत्याशियों को दूसरी लिस्ट में 70 साल से ज्यादा उम्र के 3 प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं। कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी और नरपत सिंह राजवी की उम्र 70 साल से ज्यादा है, वहीं वसुंधरा राजे और अशोक डोगरा की उम्र 70 साल है।

भाजपा (BJP)ने दूसरी सूची में 51 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इसके साथ ही इस सूची में 27 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई थी। वहीं, 16 सीटों पर चेहरे बदल दिए गए हैं तो 9 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि भाजपा की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया प्रदेश की झालरापाटन विधान सभा से वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुकी हैं।

भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को नागौर विधान सभा सीट से एवं इसी सप्ताह 17 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से उम्मीदवार घोषित किया है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.