दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में इंग्लैंड (England )को हराकर तीसरी जीत दर्ज की है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (21 अक्तूबर) को गत चैंपियन टीम को 229 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की वनडे में यह रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। उसे 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 221 रन से मिली थी। इंग्लैंड (England )को विश्व कप के मौजूदा संस्करण में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के छह अंक हो गए हैं और वह तीसरे नंबर पर ही काबिज है।दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विश्व कप में आईसीसी के किसी पूर्णकालिक सदस्य टीम की यह दूसरी बड़ी हार है। 2015 में वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 257 रन से शिकस्त मिली थी। अबइंग्लैंड (England )इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है। ग्रेनाडा में न्यूजीलैंड को 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 215 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
इंग्लैंड (England )के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन ही बना सकी। उसके किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले गस एटिंकसन ने 35 रन बनाए।
इंग्लैंड (England )की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी खराब रही। उसने चार ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड का स्कोर चार ओवर में दो विकेट पर 23 रन है। जॉनी बेयरस्टो 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एंगिडी ने रसी वान डर डुसेन के हाथों कैच कराया। उनके बाद जो रूट भी पवेलियन लौट गए। मार्को यानसेन की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया। रूट ने छह गेंद पर दो रन बनाए। डेविड मलान के साथ बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।
पिछले मैच में नीदरलैंड से हारने वाली दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार जीत के साथ वापसी की है। हेनरिच क्लासेन ने इस साल की अपनी तीसरी और कुल चौथी शतकीय पारी खेली। मार्को यानसेन ने भी 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल थे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने रीजा हेंड्रिक्स (85) और रसी वान डर डुसेन (60) की मदद से अच्छी शुरुआत की थी। दोनों ने दूसरे विकेट पर 121 रन की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद पारी के मध्य ओवरों में अफ्रीकी टीम लड़खड़ाने लगी थी तो क्लासेन और यानसेन ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 गेंदों पर 151 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में कप्तान तेम्बा बावुमा अस्वस्थ होने के कारण नहीं उतरे। एडेन माार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी संभाली।
ICC CWC 2023: All-round South Africa thrash England by 229 runs, hand defending champions third loss
Read @ANI Story | https://t.co/nnzaMOJsiG#ICCCricketWorldCup #ENGvsSA #England #SouthAfrica #cricket pic.twitter.com/VI2F8Kx2aD
— ANI Digital (@ani_digital) October 21, 2023