Sunday, April 20, 2025

INDIA, News, Socio-Cultural, Uttar Pradesh

देव दीपावली पर 21 लाख दीयों से जगमगाई काशी,लेजर शो में दिखा भगवान शिव का रूप, पीएम मोदी बोले-अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय

'Dev Deepawali'

 Lord Shiva's form seen in laser show वाराणसी  () में सोमवार को देव दीपावली( ‘Dev Deepawali’ )पर 21 लाख दीये जलाए गए। शाम को जगह-जगह रंगोली बनाई गई। इसके बाद 80 घाटों और गंगा की रेती में दीये जलाए गए। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को 11 हजार दीयों से उकेरा गया। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती हुई।

शाम करीब 7 बजे लाइटिंग और 3D लेजर शो भी हुआ। इससे आसमान रंग-बिरंगा हो गया। लाइटिंग शो में भगवान शिव का रौद्र रूप दिखाया गया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक जमकर आतिशबाजी की गई।

इसे देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग आए थे। विदेशी भक्त ‘बम-बम बोल रही है काशी…’ जैसे गानों पर झूम उठे। इसके अलावा नमो घाट पर 70 देशों के राजदूत और 150 से ज्यादा विदेशी डेलीगेट्स भी मौजूद रहे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद यह दूसरी देव दीपावली है।

देव दीपावली( ‘Dev Deepawali’ ) पर काशी नगरी में लगभग 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर ही 12 लाख से अधिक दीप जलाए गए। इनमे एक लाख दीप गाय के गोबर से बने थे। दीप पश्चिमी तट घाटों पर और पूर्वी तट की रेत पर जलाये गए थे। काशी के कुंडों, सरोवरों, गंगा-गोमती तट पर स्थित मार्कण्डेय महादेव, वरुणा नदी के शास्त्री घाट आदि स्थानों को लाखों दीयों से जगमग किया गया। सबसे पहले विदेशी डेलीगेट्स के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीप प्रज्वलित किए, जिसके बाद घाटों पर अद्भुत समां देखने को मिला।

Kashi illuminated with 21 lakh diyas on Dev Diwaliमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मेहमानों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भाव से जलाए सद्भाव के दीपक जलाए। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर साथ में देव दीपावली देखी। गंगा के घाटों पर जलते दीपक को देख.. इनके मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकला, अमेजिंग, एज इफ लाइट एंड वाटर मीट… मानो जल व रोशनी का एक साथ मिलन हो रहा है…।

देव दीपावली( ‘Dev Deepawali’ ) के इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ”बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं। जय बाबा विश्वनाथ।”

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels