उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra ) जिले में शनिवार शाम दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में स्कूल टीचर सहित छह लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो दो ट्रक के बीच में फंस गया, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।
आगरा (Agra ) हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में दो महिलाएं, 3 पुरुष और एक 13 साल का बच्चा शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के पौने दो घंटे बाद आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे को पुलिस ने जाम को खाली करवाया। घटना गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो सवारियां लेकर भगवान टॉकीज से सिकंदरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर वाहनों की कतार थी। उसी समय ऑटो एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे निकला। ऑटो के आगे भी ट्रक था। आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया।

आगरा (Agra ) के एआरटीओ(प्रवर्तन) ने बताया कि जांच में टेंपो संख्या यूपी 80,सी, टी 9561 जो मनोज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह दीप नगर आगरा के नाम पर पंजीकृत है की फिटनेस,बीमा,रजिस्ट्रेशन वैध मिला है, वही ट्रक पीबी 10,डीबी5705, योगेश्वर सिंह पुत्र चरन सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना के नाम दर्ज है।
थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत कंटेनर व ऑटो भिड़ंत की सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों का रेस्क्यू करते हुए उपचार हेतु भर्ती कराया गया। घटना में 05 लोगों की मृत्यु हो गई है। कानून व्यवस्था कायम है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है~DCP सिटी pic.twitter.com/VwKOr5hUuo
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) December 2, 2023