Sunday, April 20, 2025

Delhi, INDIA, Lok Sabha, News

Delhi:संसद हमले की 22वीं बरसी पर सुरक्षा में फिर सेंध,लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे दो युवक, पीला धुआं छोड़ा, चार गिरफ्तार

Breach in parliament security on 22nd anniversary of the 2001 Parliament attack, 4 held

संसद( Parliament )पर हमले की बरसी के दिन  (  ) के भीतर सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही चल रही थी और शून्य काल के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक कार्यवाही के बीच कूद गए। एक युवक मेज पीट रहा था और दूसरा पैर से स्मोक बम उड़ाते हुए पीठ की तरफ दौड़ रहा था। इस हरकत से सुरक्षा कर्मियों और सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब संसद के भीतर घुसपैठ हुई हो।

उस समय लोकसभा ( Lok Sabha )में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। युवक सदन की बेंच पर कूदते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी बीच उन्होंने जूते से निकालकर कुछ स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैलने लगा।

पूरे सदन में भगदड़ मच गई। इसी दौरान कुछ सांसदों ने घेरकर युवकों को पकड़ लिया। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि मैंने उसे सबसे पहले पकड़ा। कुछ लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई भी की। इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। यह सब देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

मामले में 6 लोग बताए जा रहे हैं। जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें से एक का नाम सागर शर्मा (लखनऊ) और दूसरे का नाम डी मनोरंजन (मैसुरु) है। दोनों सांसद विजिटर पास पर सदन में आए थे। वहीं, सदन के बाहर एक महिला और पुरुष ने पीले रंग का धुआं छोड़ा। इनका नाम अमोल शिंदे (लातूर, महाराष्ट्र) और नीलम (हिसार) है। इनके पास से कोई फोन या बैग बरामद नहीं हुआ। बाहर से गिरफ्तार हुए दोनों लोगों का दावा है कि ये खुद से संसद पहुंचे और उनका किसी संगठन से ताल्लुक नहीं है।

पांचवें व्यक्ति का नाम ललित झा बताया जा रहा है, जो गुरुग्राम में रहता था। छठे व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है। ये दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने बताया कि सभी 6 लोग ऑनलाइन मिले थे। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे ये अंदाजा लगे कि इनका संबंध किसी आतंकी संगठन से था।

नीलम ने संसद( Parliament ) के बाहर नारेबाजी की। कहा, ‘तानाशाही नहीं चलेगी। संविधान बचाओ। मणिपुर को इंसाफ दिलाओ। महिलाओं पर अत्याचार नहीं चलेगा। भारत माता की जय। जय भीम, जय भारत।’

यह घटना दोपहर एक बजे की है। इसके बाद दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। आते ही लोकसभा( Lok Sabha ) स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा- अभी हुई घटना सबकी चिंता का विषय है। इसकी जांच जारी है। दिल्ली पुलिस को भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह साधारण धुआं था। डिटेल जांच के नतीजे आने पर सबको इससे अवगत कराया जाएगा।

इस मामले पर DMK सांसद टीआर बालू ने सवाल पूछना चाहा, तो स्पीकर ने कहा कि दोनों लोग पकड़ लिए गए हैं। उनके पास मिले सामान को जब्त कर लिया गया है। जो दो लोग सदन के बाहर थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 2001 में संसद ( Parliament )पर हमला हुआ था। आज फिर इसी दिन हमला हुआ है। क्या इससे साबित होता है कि सुरक्षा में चूक हुई है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels