आगरा (Agra ) के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी धीर(Dr G G Dhir ) का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वर्तमान में वे निजी क्लीनिक से चिकित्सा सेवाएं दे रहे थे। वे 78 वर्ष के थे। वह निमोनिया से पीड़ित थे, जिसके कारण फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। डॉ. धीर एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के अध्यक्ष भी रहे।
डॉ. जीजी धीर(Dr G G Dhir )वर्ष 1987 से 2004 तक एसएन मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के अध्यक्ष रहे थे। एसएन मेडिकल कॉलेज से रिटायर होने के बाद सेंट पॉल्स चर्च स्कूल के पास रामनगर कालोनी सिविल लाइंस में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे थे।
डॉ. जीजी धीरर(Dr G G Dhir ) का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11 बजे ताजगंज मोक्षधाम में होगा। उन्होंने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है।
