Friday, September 20, 2024

Madhya Pradesh, News

मध्यप्रदेश में 7आईएएस अफसरों के तबादले,भोपाल-इंदौर कलेक्टर बदले,मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से पहले रीवा कमिश्नर को हटाया

7 IAS officersTransfer in Madhya Pradesh

 (  ) में एक बार फिर भाजपा की नयी सरकार बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया  है। राज्य शासन ने 7 आईएएस अफसरों   के तबादले किए हैं। भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर होंगे।

मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) आज रीवा के दौरे पर हैं। वे संभागीय बैठक करने वाले हैं। इससे पहले ही रीवा संभाग आयुक्त के पद पर फेरबदल किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव संजय गुप्ता अब श्रम आयुक्त होंगे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है। श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।

भोपाल कलेक्टर बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को 9 महीने पहले भी शिवराज सरकार में भोपाल कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन 24 घंटे में उनका तबादला आदेश बदल गया था। ग्वालियर से हटाए गए कौशलेंद्र को तब पर्यटन निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) बनाया गया और आशीष सिंह भोपाल कलेक्टर बने थे।

मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) गृह विभाग ने दो IPS अफसरों के भी तबादले किए हैं। जबलपुर आईजी आर.आर.एस. परिहार को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ किया गया है। वहीं, टी.के. विद्यार्थी को जबलपुर में डीआईजी बनाया गया है। उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने जबलपुर एसपी के पद से हटाया था। तब उन्हें सरकार ने पीएचक्यू में पदस्थ कर दिया था। इसी बीच उनका डीआईजी के पद पर प्रमोशन हो गया।

राज्य शासन ने रीवा, सागर, भोपाल, शिवपुरी के अपर कलेक्टर समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। स्थानांतरित किए गए अफसरों में मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव जितेंद्र सिंह के अलावा अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।‌ सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम को ये आदेश जारी किए हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels