Friday, September 20, 2024

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के माफिया विनोद उपाध्याय को मार गिराया, सिर पर था एक लाख रुपये का इनाम

Prized mafia Vinod Upadhyay of Gorakhpur shot dead by UP STF

यूपी एसटीफ ने   ( ) के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय (Mafia Vinod Upadhyay ) को  मार गिराया है। बताया जा रहा है कि रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया ढेर हो गया। विनोद उपाध्याय के सिर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में तलाश थी।

विनोद उपाध्याय (Vinod Upadhyay ) पर 1 लाख रुपए का इनाम था। करीब 7 महीने से एसटीफ, गोरखपुर क्राइम ब्रांच और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 2007 में विनोद उपाध्याय ने गोरखपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह हार गया था।

विनोद उपाध्याय ( Vinod Upadhyay ) पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार की रात बदमाश विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के मध्य सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई।
जिसमें विनोद उपाध्याय ( Vinod Upadhyay ) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।
41 साल की उम्र में विनोद के खिलाफ गोरखपुर समेत अन्य जिलों में 39 मुकदमे दर्ज थे। लेकिन, किसी भी मामले में अब तक उसे सजा नहीं हुई थी। गोरखपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि विनोद अपनी पत्नी और बेटी को लेकर फरार चल रहा था। चर्चा थी कि उसने बस्ती और महारागंज में सरेंडर का प्लान किया था। लेकिन, वह कर नहीं पाया था।
गोरखपुर में 17 जून 2023 को विनोद उपाध्याय के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। सलेमपुर मोगलहा में माफिया के अवैध मकान की पहले बाउंड्रीवाल तोड़ी। इसके बाद इमारत को ढहा दिया गया। साथ ही उसके कब्जे से 7000 स्क्वायर फीट जमीन को भी खाली कराया गया था। दरअसल, मोगलहा में कोल्ड स्टोर सोसायटी की जमीन पर विनोद ने करीब 15 साल पहले कब्जा किया था।
जरायम की दुनिया से विनोद ने राजनीति में आने की सोची थी। उसने बसपा से अपने राजनीति सफर की शुरुआत की। एक दौर में बसपा के कद्दावर नेता सतीश मिश्रा से विनोद की काफी नजदीकी रही है। 2007 में बसपा ने विनोद को गोरखपुर जिले का प्रभारी बना दिया था। इसके बाद 2007 में गोरखपुर सदर सीट से प्रत्याशी बनाया। मायावती खुद विनोद के समर्थन में रैली करने गोरखपुर गई थी।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels