Sunday, April 20, 2025

Ayodhya Ram Mandir, Madhya Pradesh, News

Madhya Pradesh :उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में 250 क्विंटल लड्डू भेजे जाएंगे,100 लोग लड्डुओं को तैयार करने में जुटे

Ujjain's Mahakal Temple  to send 250 quintals laddu for Ram temple consecration in Ayodhya

 ( ) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भगवान राम को  के    (   मंदिर से भेजे जाने वाले लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। प्रसाद स्वरूप चढ़ाने के लिए 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। 20 जनवरी तक विशेष वाहन से लड्डू को अयोध्या भेजा जाएगा।

शुक्रवार सुबह युवा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद उज्जैन में महाकाल मंदिर की चिंतामन यूनिट पर लड्डू बनना शुरू भी हो चुके हैं। एक करोड़ की 250 क्विंटल लड्‌डू प्रसादी तैयारी की जा रही है।

 मुख्यमंत्री के निर्देश पर भेंट स्वरूप 5 लाख लड्डू अयोध्या (Ayodhya ) भेजे जाएंगे। इनको तैयार करने में करीब 5 दिन लगेंगे। लड्डुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए तीन से पांच ट्रक की व्यवस्था करनी होगी। 17 या 18 जनवरी को लड्डू की खेप उज्जैन से निकलेगी। करीब 21 जनवरी तक लड्डू अयोध्या पहुंच जाएंगे।

महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि एक लड्डू का वजन 50 ग्राम हाेगा। इन्हें अलग-अलग डिब्बों में पैक किया जाएगा। इसके लिए रोजाना करीब 100 लोग एक्स्ट्रा काम पर लगेंगे। लड्डू यूनिट में बनेगा, लेकिन उसकी पैकिंग परिसर में होगी। इसके लिए मंदिर समिति 40 x 128 का डोम बनवा रही है।

महाकाल मंदिर का बनने वाला लड्डू शुद्ध होता है। इसमें पानी नहीं मिलाया जाता। लड्डू के पैकेट पर महाकाल मंदिर की ब्रांडिंग होगी। 5 लाख लड्डू बनवाने के लिए महाकाल मंदिर समिति करीब एक करोड़ रुपए खर्च करेगी।

यूनिट में आम दिनों में रोजाना करीब 40 क्विंटल बनाया जाता है। इसे 80 लोग तैयार करते हैं। राम मंदिर के लिए रोजाना करीब 50 क्विंटल लड्डू का निर्माण एक्स्ट्रा किया जाएगा। इसके लिए अलग से 100 कर्मचारियों को लगाया जाएगा।

देशभर से महाकाल मंदिर में पहुंचने वाले भक्त लड्‌डू प्रसाद ले जाते हैं। यहां के लड्‌डू को भारत सरकार की संस्था फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाइजीन के लिए 5 स्टार रेटिंग दी है।

दरअसल, महाकाल मंदिर में मिलने वाले लड्डुओं को बनाते समय शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है। 20 साल से लड्‌डू प्रसादी तैयार करने वाले राजू हलवाई बताते हैं- लड्‌डू बनाने से पहले एक बार में 20 किलो बेसन, 5 किलो रवा को 20 किलो देसी घी में मिलाकर भट्‌टी की तेज आंच पर सेंका जाता है।

स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि दो हजार साल पहले उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने श्रीराम मंदिर बनवाया था। पांच सौ साल पहले बाबर ने इसे तुड़वाया, अब जब मंदिर दोबारा बन रहा है तो मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। हम महाकाल की नगरी से पांच लाख लड्डू अयोध्या (Ayodhya ) भेजेंगे। 22 जनवरी के बाद अयोध्या (Ayodhya ) के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.