Friday, September 20, 2024

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : बदायूं में मंगेतर की नाजायज माँगों से परेशान युवती ने कर ली आत्महत्या ,फ़ोन करके दहेज के लिये बना रहा था दबाव

Troubled by fiance's dowry demand, girl commits suicide in UP's Badaun

उत्तर प्रदेश (के  () जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। युवती का रिश्ता (CISF   ) के सिपाही से तय हुआ था। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ज्यादा दहेज मांग रहा था। वह कॉल करके परेशान करता था। उससे शादी न करने की धमकी देता था। पिता ने आरोपी सिपाही और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बदायूं (Badaun) जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी अर्चना की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी अमनदीप के साथ तय की थी। कुछ दिन तक सबकुछ सही चल रहा था। लड़के और उसके घरवालों ने जो मांग रखी, उसके मुताबिक सामान देना शुरू कर दिया था। संजीव ने अर्चना और अमनदीप के नाम चंदौसी में करीब 20 लाख रुपये का प्लॉट खरीदकर दिया था।

20 अक्तूबर 2023 को बिसौली के एक लॉन में दोनों की मंगनी हुई थी। 11 मार्च को शादी होनी थी। वह शादी तय करने से लेकर अब तक करीब 20 लाख रुपये दे चुके थे। इसके बावजूद अमनदीप और उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। अमनदीप सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में जवान है। उसकी तैनाती धनबाद में है। वह शादी तय होने के दौरान से अर्चना से मोबाइल पर बात करता था। बातचीत के दौरान अमनदीप ने उससे ज्यादा दहेज की मांग करता था।
मंगेतर धमकी देता था कि वह दूसरी लड़की से शादी कर लेगा। इससे अर्चना काफी परेशान थी। शनिवार सुबह उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर के समय परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता संजीव सिंह ने अमनदीप और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। बदायूं (Badaun)  पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels