अयोध्या( Ayodhya ) में नए राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। देश भर के मंदिरों में उत्सव पूरे जोरों पर है। लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल रहा है। प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। इसी बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के प्रमुख बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) का मुंबई स्थिति घर ‘एंटीलिया’ ( Antilia ) भी ‘राममय’ हो चुका है।
दरअसल, समारोह की पूर्व संध्या पर अंबानी का मुंबई आवास ‘जय श्री राम’ की कलाकृतियों से जगमगा उठा है। सबसे महंगे घर ‘एंटीलिया’ ( Antilia ) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता मुकेश अंबानी का घर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। साथ ही जलते दीपों की छवि नजर आ रही हैं। इसके अलावा, पूरे घर पर ‘जय श्री राम’ लिखा दिख रहा है। तस्वीरों के देखने के बाद हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है।सबसे महंगे घर ‘एंटीलिया’ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूरे घर को लाइट्स और दीयों से सजाया गया है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रिलायंस द्वारा एंटीलिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न स्वरूप इस अन्न सेवा को किया जा रहा है।
Ambani family to be in Ayodhya for Pran Pratishtha ceremony
Read @ANI Story | https://t.co/kKSNuXqPRy#Ayodhya #RamTemple #LordRam #RamLalla #RamMandirPranPrathistha #PranPratishta pic.twitter.com/Z3uDkATmME
— ANI Digital (@ani_digital) January 22, 2024

#WATCH | Mumbai: Reliance Industries Chairman and MD Mukesh Ambani's house 'Antilia' decked up ahead of the Ram Mandir 'Pran Pratistha' ceremony in Ayodhya tomorrow. pic.twitter.com/mKoTRNWZSV
— ANI (@ANI) January 21, 2024