आगरा (Agra ) में गणतंत्र दिवस की सुबह हरीपर्वत थाना क्षेत्र में बाईपास पर वूमेंस प्लाजा (Woman’s Plaza) शोरूम में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। तीन मंजिला शोरूम की तीसरी मंजिल पर लपटें उठ रहीं थीं। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल पहुंच गई। तकरीबन चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग में काफी नुकसान की बात कही गई है।
अबुल उल्लाह दरगाह के सामने हाईवे पर बने वूमेंस प्लाजा (Woman’s Plaza) में भीषण आग लग गई। आग में कपडे़ का शोरूम पूरी तरह जल गया है। चार घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आगरा-दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर वूमेंस प्लाजा (Woman’s Plaza) नाम से मॉल है। मॉल में कपडे़ का शोरूम हैं। देर रात करीब तीन बजे फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मॉल में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई।
मॉल से आग की लपटें उठती देख हाईवे पर वाहन रूक गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों रुपए का डिजाइनर कलेक्शन जलकर राख हो गया है।
