Sunday, April 20, 2025

Delhi, INDIA, News, Republic Day

Republic Day 2024 : कर्तव्य पथ पर दिखी भारत के विविधता की अद्भुत छटा,शौर्य और सांस्कृतिक विरासत की झलक,उत्तरप्रदेश की झांकी में भगवान राम

Indigenous weapons,military prowess and Indian cultural diversity showcased on Kartavya Path in 75th Republic Day Parade of India

 (  के मौके पर     ) ने शुक्रवार को  कर्तव्य पथ ( Kartavya Path) पर तिरंगा फहया, इसके बाद देश का राष्ट्रगान गाया गया, उसके बाद परेड की शुरुआत हुई।    ( ), उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता एवं प्रगति, बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं और देश में बढ़ती नारी शक्ति को प्रदर्शित किए जाने की शुरुआत हुई। भव्य परेड में दुनिया ने देश की सैन्य और सांस्कृतिक को देखा। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

कर्तव्य पथ( Kartavya Path) पर परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से हुई। इससे पहले राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ ही स्वदेशी बंदूक प्रणाली ‘105-एमएम इंडियन फील्ड गन’ से 21 तोपों की सलामी दी गई।

 के   (  ) गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ( Kartavya Path) पर इस भव्य कार्यक्रम का गवाह बने। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है। यह छठा मौका था जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बना है। स्वदेशी बंदूक प्रणाली 105-एमएम इंडियन फील्ड गन के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। फिर 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर फूलों की वर्षा की।

75thRepublicDay Parade कर्तव्य पथ( Kartavya Path) फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल के मार्च पास्ट का भी गवाह बना। 30 सदस्यीय बैंड दल का नेतृत्व कैप्टन खुरदा ने किया। इसके बाद 90 सदस्यीय मार्चिंग दल था जिसका नेतृत्व कैप्टन नोएल ने किया। एक मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान और फ्रांसीसी वायु तथा अंतरिक्ष बल के दो राफेल लड़ाकू विमानों ने सलामी मंच से आगे बढ़ते समय टुकड़ियों के ऊपर उड़ान भरी।

कर्त्तव्य पथ पर पहली बार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महिला टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। इसमें आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना से सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना, भारतीय वायु सेना से फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल रहीं।

कर्तव्य पथ( Kartavya Path) पर भारत के विभिन्नता की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। 1500 से अधिक महिला नृत्यांगनाओं ने लगभग 30 लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया। संस्कृति और परंपरा का अद्भुत दृश्य कर्तव्य पथ पर देखने को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश की झांकी कर्तव्य पथ से गुजरी जिसका थीम ‘अयोध्या, विकसित भारत समृद्ध विरासत’ है। इस झांकी में अयोध्या के नव-निर्मित भव्य राम मंदिर के अलावा हाथों में तीर कमान लिए भगवान राम दिखाई दिए।


 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels