Saturday, April 19, 2025

News, Technology, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-‘रामलला के साथ हुई भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा’

CM Yogi Adityanath inaugurated HPCL Compressed Biogas

  ने शनिवार को  () जिले में बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी।बदायूं (Badaun) जिले के  दातागंज के गांव सैजनी में आयोजित कार्यक्रम में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर 44 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से अपना संबोधन शुरू किया। बायोगैस प्लांट के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त कर बदायूं वासियों को बधाई दी। अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था ही, भारत के गौरव की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यही रामराज्य है। जब सरकारें अच्छी होती हैं, तो आस्था का सम्मान होता है।

उन्होंने कहा कि बदायूं (Badaun) जनपद के दातागंज में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारकर नई शुरुआत है। बायोगैस प्लांट किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और पर्यावरण रक्षा का नया माध्यम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली, सीतापुर, बहराइच समेत प्रदेश के आठ जिलों में बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर इन जिलों में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया गया है। हर प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन चाहिए। 100 युवाओं को नौकरी मिलेगी। किसानों की आय दोगुनी होगी। प्लांट में गैस के साथ कंपोस्ट बनेगा। जिसे हम वेस्ट कहते हैं, यही अब वेल्थ बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट से ना केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने की बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा। योगी ने कहा कि जिस पराली को पहले जला दिया जाता था, अब ये हमारे किसानों की अतिरिक्त आमदनी का माध्यम बनेगा। इसके साथ ही गोबर से भी किसानों को अतिरिक्त आय होगी। सीबीजी प्लांट ना केवल किसान और पशुपालकों के लिए, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखाई दे रहा है। समृद्धि है तो सुरक्षा भी है। सुशासन है तो सुव्यवस्था भी है। उन्होंने कहा कि सात वर्ष पहले सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था। प्रदेश में लोग नहीं आते थे। बहन-बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। पहचान और सुरक्षा का संकट था। सात वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव हो रहा है, कहीं दीपोत्सव तो कहीं होली उत्सव। त्योहारों से जुड़कर लोग आनंदित हो रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं (Badaun) से लखनऊ की दूरी तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। चार साढ़े चार घंटे प्रयागराज तो तीन घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.