मुंबई ( Mumbai) में उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक को जब गोली मारी गई, उस वक्त वे फेसबुक लाइव चैट में चर्चा कर रहे थे।
अभिषेक (Abhishek Ghosalkar) को गोली मारने वाला मॉरिस था। अभिषेक पर फायरिंग के बाद उसने खुद को भी 4 गोलियां मारीं। इस घटना में अभिषेक घोषालकर और आरोपी मॉरिस दोनों की मौत हो गई है।
आरोपी मृतक मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स ही मॉरिस है। उसने पहले फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक घोषालकर को ऑफिस बुलाया और बाद में उस पर गोली चला दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि दोनों में कुछ मनमुटाव था। हालांकि हाल ही में दोनों के बीच समझौता हो गया था। मॉरिस ने घोषालकर को अपने ऑफिस में बुलाया था, जिसका वेबकास्ट फेसबुक पर किया जा रहा था।

अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) के फेसबुक पर लाइव पर होने के कारण यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मुंबई में यह खौफनाक घटना दहिसर इलाके में हुई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अभिषेक घोषालकर पर गोलियां दागने वाले मोरिस का क्रिमिनल रेकॉर्ड सामने आया है। उस पर कई केस दर्ज हाने की बात समाने आई है।
#UPDATE | Body of one Mauris Noronha, accused of shooting Abhishek Ghosalkar, brought to hospital. He had allegedly shot Ghosalkar before dying by suicide and reportedly streamed it all live on Facebook.
— ANI (@ANI) February 8, 2024
Full video :
A Shiv Sena (UBT) leader Abhishek Ghosalkar was shot during Facebook Live in Mumbai's Dahisar area on Thursday. He later succumbed to his injuries. Ghosalkar, a former corporator of Mumbai, was shot by one Mauris Noronha, also known as Mauris Bhai. The whole incident… pic.twitter.com/mCdnKhgxlS— KrrishnaTweets (@KAakrosh) February 8, 2024