Saturday, September 21, 2024

Elections, INDIA, News, Uttar Pradesh

Rajya Sabha Election Result 2024:राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा के सभी उम्मीदवार जीते,सपा के हिस्से आईं दो सीटें,हिमाचल में बीजेपी जीती,कर्नाटक में कांग्रेस को 3, भाजपा को 1 सीट

Rajya Sabha Election Result 2024

   ( ) की 15 सीटों के लिए मंगलवार 27 फरवरी को वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हुई। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ। सबसे पहले नतीजे कर्नाटक के आए।

कर्नाटक में राज्यसभा ( Rajya Sabha ) की 4 सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की।

हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा ( Rajya Sabha )सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया है। दोनों को 34-34 वोट मिले थे। टॉस से विजेता का फैसला हुआ। हिमाचल में कांग्रेस के 6 विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर आई।

राज्यसभा ( Rajya Sabha )में उत्तर प्रदेश की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में मंगलवार को सपा के सात और सुभासपा के एक विधायक की क्रास वोटिंग के बीच भाजपा ने आठ और सपा ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन चुनाव हार गए। भाजपा के आरपीएन सिंह, अमर पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी व डॉ. संगीता बलवंत सिंह और सपा की जया अमिताभ बच्चन और रामजी लाल सुमन राज्यसभा पहुंच गए।

राज्यसभा ( Rajya Sabha )चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना घोषित होने से चंद दिन पहले भाजपा ने प्रदेश में सपा को झटका देकर न केवल एक अतिरिक्त सीट हासिल कर ली, बल्कि सात विधायकों को भी अपने पाले में शामिल कर लिया। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। 399 विधायकों को मतदान करना था, लेकिन सपा के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं कर पाईं। जबकि, सपा की एक विधायक महराजी देवी मतदान करने नहीं आईं। मतदान करने वाले 395 विधायकों में से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम का मत खारिज हो गया। वैध मतों के आधार पर मतगणना की गई। भाजपा के प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता के 294 और सपा प्रत्याशियों को 100 मत मिले।

भाजपा के 252 विधायकों ने पार्टी प्रत्याशियों को मतदान किया है। अपना दल (एस) के 13, निषाद पार्टी के छह, रालोद के 9, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। सुभासपा के 6 में से एक विधायक अब्बास अंसारी जेल में बंद है, इसलिए मतदान करने नहीं आए। पार्टी के एक विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा के पक्ष में मतदान किया है। इस तरह सुभासपा के 4 विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह और सपा के सात विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। इस तरह भाजपा के खाते में कुल 294 वोट आए।

मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा के चीफ व्हिप डोड्डनगौड़ा जी पाटिल ने ये जानकारी दी। डोड्डनगौड़ा ने ये भी कहा कि सोमशेखर पर कार्रवाई होगी।

यूपी की 10 में से 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। इनमें भाजपा के अमरपाल मौर्य को 36 वोट, RPN सिंह को 34, साधना सिंह को 34, संजय सेठ को 29, संगीता बलवंत बिंद को 36, सुधांशु त्रिवेदी को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 34 वोट मिले। वहीं सपा की जया बच्चन को 34, रामजी लाल सुमन को 34 वोट मिले। ये सभी जीत गए। सपा प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें सिर्फ 16 वोट मिले।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels