Saturday, April 19, 2025

News, Politics, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार,राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

Yogi Adityanath cabinet expansion, BJP's Sunil Kumar Sharma, Dara Singh Chauhan; RLD's Anil Kumar; SBSP chief OP Rajbhar administered oath by governor

Uttar Pradesh cabinet expansion, Four new ministers inducted in Yogi Adityanath govt लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में   सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया। मंगलवार को 4 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सभी को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। नए मंत्रियों में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान, साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और रालोद के दलित चेहरे अनिल कुमार हैं।

जिन 4 चेहरों को शपथ दिलाई है। इनमें 3 दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं। राजभर 9 महीने पहले सपा छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे। दारा सिंह चौहान भी सपा से भाजपा में आए हैं। एनडीए से गठबंधन के बाद रालोद विधायक अनिल कुमार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा, 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले भाजपा विधायक अनिल शर्मा को भी जगह मिली है।

योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath  कैबिनेट में कुल 52 मंत्री थे। अब यह संख्या बढ़कर 56 हो गई। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी भी 4 मंत्रियों की जगह खाली है। नए मंत्रियों के बाद योगी सरकार में अब 22 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं।

इस मौके पर भी सभी नये मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कहा कि मैं और मेरा परिवार प्रधान मंत्री जी को धन्यवाद देता है। हमारे पिताजी ने जो संघर्ष किया आपके सामने वो आज दिखाई देगा। हम छोटे और गरीब परिवार से निकल कर के आज यहां तक पहुंचे हैं। हम देश की जनता और वंचित वर्ग राजभर की लड़ाई सड़क से सदन तक करते रहे हैं।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath  के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। आज उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे और प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.