Friday, September 20, 2024

INDIA, Lok Sabha Election 2024, News

भाजपा की 72 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी, करनाल से खट्टर को टिकट, नागपुर से नितिन गडकरी,पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थलड़ेंगे चुनाव

BJP's 2nd list of candidates for Lok Sabha, Khattar from Karnal, Nitin Gadkari retains Nagpur

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम   ( BJP)की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ( BJP)की दूसरी सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं।

भाजपा( BJP) ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं।

मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। 2 मार्च को आई पहली लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह एमपी के सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।

भाजपा ( BJP)ने हरियाणा में लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।इनमें पिछले 2 दिन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्‌टर को करनाल से टिकट दिया गया है। भाजपा ने करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की टिकट काट दी है।

इसके अलावा सिरसा से भी मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल की टिकट काटी गई है। उनकी जगह AAP से भाजपा में आए अशोक तंवर को टिकट दे दी गई है।भाजपा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को फिर से टिकट दी। इनमें गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।अंबाला से पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दी गई है। यह सीट रतन लाल कटारिया के निधन के बाद करीब एक साल से खाली पड़ी थी।भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद चौधरी धर्मबीर को तीसरी बार टिकट दी गई है। पिछले 2 चुनाव में भी वही जीते थे। 2014 में धर्मबीर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा ( BJP)ने दिल्ली की बची 2 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा को और उत्तर पश्चिम दिल्ली से सिंगर हंस राज हंस की जगह योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।इससे पहले 2 मार्च को पहली लिस्ट में 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इनमें से 4 नए चेहरे थे। सिर्फ भोजपुरी सिंह मनोज तिवारी की टिकट ही रिपीट की गई। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटें जीती थीं।

भाजपा ( BJP)की दूसरी लिस्ट में गुजरात से 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें वडोदरा से रंजन भट्ट और अहमदाबाद पूर्व से हसमुख पटेल की टिकट रिपीट की गई है। 5 सांसदों का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवार घोषित किए थे, यानी 26 में से 22 सीटों में कैंडिडेट्स का नामों का ऐलान हो चुका है। गुजरात की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मनसुख मांडविया और परषोत्तम रूपाला का भी नाम था। साल 2014 और 2019 में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती थीं।

भाजपा( BJP) की दूसरी सूची में राज्य की 48 में से 20 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया है। पार्टी ने पहली सूची में महाराष्ट्र की एक भी सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। आज जारी सूची में बीड सीट से प्रीतम मुंडे की जगह पंकजा मुंडे, नागपुर से नितिन गडकरी, रावेर से रक्षा खडसे, पुणे से मुरलीधर मोहोल को उम्मीदवार बनाया गया है। पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे।

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। पहली सूची में 3 नामों का ऐलान किया गया था। आज जारी दूसरी सूची में बाकी के 2 नामों का ऐलान हो चुका है। पहली सूची में तीनों नाम प्रत्याशी रिपीट किया गए थे, जबकि आज जारी दूसरी सूची में दोनों नए चेहरे गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका दिया गया है।

भाजपा ( BJP)ने दूसरी लिस्ट में कर्नाटक की 28 में से 20 सीटों में कैंडिडेट्स के नाम ऐलान कर दिया। हावेरी से पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई को टिकट दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर और धारवाड़ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को उतारा है। शिमोगा सीट से कर्नाटक भाजपा चीफ बीवाई राघवेंद्र फिर से चुनाव लड़ेंगे, यह सीट उन्होंने पहली बार 2018 में उपचुनाव में जीती थी। 2018 में उनके पिता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बनने पर इस सीट को छोड़ दिया था। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक की 28 में से 25 सीटें जीती थी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels