Monday, April 21, 2025

Accident, News, Religion

Uttar Pradesh :वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए मुंबई के श्रद्धालु की मौत,भीड़ में बिगड़ी थी हालत

Mumbai's pilgrim dies Banke Bihari Temple in Vrindavan

मथुरा जिले के   ( में स्थित   () में मुंबई एक श्रद्धालुकी मौत हो गई। ये व्यक्ति मंगलवार को दर्शन करने पहुंचा था। कहा जा रहा है कि मुंबई के रहने वाले इस शख्स की मौत भीड़ में दम घुटने के कारण हुई है। मौके पर मौजूद चिकित्सकों के दल ने उसके इलाज का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है। श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था।

मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी 68 वर्षीय सुनील मांगो  पुत्र किशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर  श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) में  दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं का यह दल लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा है। मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े।

सुनील के साथ आईं प्रमिला ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों का ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था। इस ग्रुप में सुनील मांगो पुत्र किशोरी लाल भी आए थे। वे हमारे साथ बांके बिहारी (Banke bihari Temple )के दर्शन करने गए थे। सुबह करीब 11:00 बजे दर्शन कर जैसे ही मंदिर के गेट नंबर एक से बाहर निकले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें चिकित्सालय लेकर आए हैं जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु की मौत मंदिर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर चबूतरे पर हुई है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.