उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में मंगलवार शाम को दो मासूमों सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। मंडी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, इस मामले में एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। घटना के बाद मौके पर तनाव व्याप्त हो गया और भीड़ ने बदायूं शहर में जमकर हंगामा और आगजनी की।तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ मारा गया है। वहीं दो आरोपी भागे हैं।
घटना के बाद बदायूं (Badaun)शहर के लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। लोग सड़क पर उतर आए हैं। जाम लगा दिया है। दूसरे समुदाय के तीन चार खोखे फूंक दिए हैं। लोग दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की ओर लोग बढ़ रहे थे भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है।
बदायूं (Badaun) की बाबा काॅलोनी में रहने वाले विनोद कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। वो यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहते हैं। संगीता घर में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। वहीं विनोद इस समय किसी काम से बाहर गए थे। इनके 3 बच्चे हैं। इसमें दो बच्चे आयुष (14) और अन्नू उर्फ हनी (6) थे। बताया जा रहा है कि घर के सामने ही साजिद और जावेद नाम के दो युवक सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से विवाद चल रहा है।
मंगलवार देर शाम साजिद और जावेद, विनोद के घर पर आए। चूंकि दोनों की दुकान सामने थी और वह परिवार को जानते थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। साजिद और जावेद सीधे विनोद के घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। संगीता नीचे अपने पार्लर में थीं।

छत पर आरोपियों ने उनके तीनों बच्चों पर उस्तरे से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें आयुष और हनी की मौत हो गई। वहीं तीसरा बच्चा पीयूष घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है।
चंद सेकंड में जावेद भी नीचे आकर चीखने लगा कि दोनों बच्चों को मार डाला है। उनका खून अपने चेहरे पर मलने लगा। पड़ोसियों ने बताया कि दो बालकों की हत्या पर विनोद के घर में चीख-पुकार मची तो वहां पहुंचे। जावेद दरवाजे के पास ही खड़ा रहा, फोन काल पर आई पुलिस उसे मंडी चौकी ले गई।
हत्या के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लाेग इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर हंगामा करने लगे। नाराज लोगों ने आरोपियों के सैलून में तोड़फोड़ की। सामान को निकालकर सड़क पर फेंक दिया और आग लगा दी।
भीड़ ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने बमुश्किल हालात को काबू में किया। वहीं, घरवालों ने शव लेने आई एम्बुलेंस को भी वापस कर दिया। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई। तब जाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
बदायूं (Badaun)पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन इलाके में बाबा कॉलोनी में जावेद नाम के शख्स ने दोनों मासूमों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर बरेली आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि दोनों बच्चों की उम्र 12 साल और आठ साल थी। दोनों अपनी छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान अपराधी आया और उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी।
VIDEO | Locals gather outside Mandi Samiti outpost in Budaun over the alleged murder of two children by a neighbour. The incident took place in Baba Colony of the city. More details awaited. pic.twitter.com/kImfWxet8L
— Press Trust of India (@PTI_News) March 19, 2024
#budaunpolice
थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत सुंदरनगर बाबाकालोनी मे हुई 02 मासूम बच्चो की हत्या के संबंध मे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के संबंध मे पुलिस महानिरीक्षक महोदय @rakeshs_ips द्वारा दी गयी बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/sbbgG03dra— Budaun Police (@budaunpolice) March 19, 2024