Thursday, July 04, 2024

News, Russia-Ukraine War, World

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर यूक्रेन के खार्किव में दागी मिसाइलें, 11 लोगों की मौत, 16 घायल; रिसॉर्ट पूरी तरह से नष्ट

Russian strikes on Ukraine's Kharkiv region kill at least 11

 (   ) और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रविवार को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला कर दिया। हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी शहर खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने सोशल मीडिया पर बताया कि दो रूसी मिसाइलों ने एक रिसॉर्ट पर हमला किया। यहां लोग आराम कर रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौत के अलावा 16 लोग घायल भी हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिसॉर्ट पूरी तरह नष्ट हो गया है। यह एक शक्तिशाली विस्फोट था। रूस ने 15-20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए। हमले के दौरान रिसॉर्ट के सामने रहने वाली एक महिला वेलेंटीनी घर पर ही थी। उसके चेहरे पर खून था। रोते-रोते उसने बताया कि विस्फोट में उसके पति की मौत हो गई। महिला ने रोते हुए कहा कि रूस जानवर है। निर्दोष लोगों पर क्यों हमला किया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी यारोस्लाव ट्रोफिमको ने बताया कि यहां कोई भी सैनिक नहीं था। यहां लोग आराम करने आते हैं। यहां बच्चों थे। महिलाएं थीं। सभी सामान्य लोग थे, जो छुट्टी का मजा ले रहे थे।

23 फरवरी 2022 की रात रूस (  Russia ) के  (  ) ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। उधर यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।

रूस (  Russia ) और यूक्रेन के बीच युद्ध के शुरू होने के साथ शुरू हो गया दुनिया का दो धड़ों में बंटना। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए तो अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए इसको मदद पहुंचानी शुरू कर दी। दूसरी ओर चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान जैसे देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस के साथ खड़े हैं। भारत की बात करें तो इसने किसी का पक्ष नहीं लिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत सार्वजनिक रूप से इस युद्ध की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है।


Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels