Friday, September 20, 2024

Accident, City Beats, News

Uttar Pradesh :आगरा में जल निगम की पानी की टंकी में मरम्मत कर रहे नाबालिग मजदूर की गिरकर मौत

A minor laborer repairing water tank of Jal Nigam in Agra falls to death

उत्तर प्रदेश के   ( Agra  )  में जल निगम (  Jal Nigamकी पानी की टंकी में बृहस्पतिवार को नाबालिग मजदूर की डूबने से मौत हो गई। वह ठेकेदार के साथ वाल्व ठीक करने का कार्य कर रहा था। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन पहुंच गए। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही की वजह से हादसा हुआ।

घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए। मृतक अजय के पिता शंकर ने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। बेटा नाबालिग था। वह मजदूरी करता था। टंकी में कार्य कराते समय सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। इस कारण हादसा हो गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया की है। यहां जल निगम (  Jal Nigamने पानी की टंकी का निर्माण कराया है। फैजाबाद की कंपनी ने निर्माण कार्य किया है। जनवरी में टंकी जल निगम संचालित कर रहा है। मगर, मेंटेनेंस कार्य की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास ही है।
एसीपी लोहामंडी ने बताया कि 15 दिन से जल निगम (  Jal Nigam टंकी के वाल्व से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इस पर कंपनी की ओर से ठेकेदार रमेश के साथ बोदला का अजय कार्य कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को अजय वाल्व ठीक करने के बाद पानी की टंकी पर गया था।

वह टंकी में पैर फिसलने से गिर गया। किसी तरह के सुरक्षा उपकरण न होने के कारण बाहर नहीं आ सका। 4 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com