अरुणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh ) विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 46 पर जीत दर्ज की है। नेशनल पीपुल्स पार्टी के खाते में पांच सीटें आई हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीयों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।
अरुणाचल प्रदेश में 2019 में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसे 50.86 फीसदी वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर सात सीटों के साथ जेडीयू रही थी। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 54.57 फीसदी वोट मिले और पांच सीटों का फायदा हुआ।
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। नतीजों में भाजपा को बंपर बहुमत मिला है और पार्टी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और पार्टी राज्य में महज एक सीट ही जीत सकी।
अरुणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh ) के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर के राजभवन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने खांडू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मंत्रिपरिषद से नई सरकार के शपथ लेने तक बने रहने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने निर्विरोध ही विधानसभा चुनाव जीता है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh ) के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस में थे। सीएम बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ज्वाइन की थी। इसके बाद 2016 के दिसंबर महीने में भाजपा का दामन थाम लिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरुणाचल प्रदेश की जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा ‘इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अरुणाचल में एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताने के लिए मेरा आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक मजबूती से काम करती रहेगी।’
#WATCH | Celebration begins at the BJP office in Itanagar as the party is set to return to power in Arunachal Pradesh
The ruling BJP crossed the halfway mark; won 17 seats leading on 29. National People's Party is leading on 6 seats. The majority mark in the State Assembly is… pic.twitter.com/GEEfXggrEO
— ANI (@ANI) June 2, 2024